बॉलीवुड के मशहूर कपल अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। हालांकि, अभी तक विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इस बारे में खुद आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन, दोनों के ही घर- परिवार में जारी तैयारियां इस बारे में काफी कुछ बयान कर रही है। वहीं, शादी में अब बहुत ही कम दिन बाकी है। ऐसे में अब यह कपल अपनी शादी की रस्में पूरी करने के लिए जयपुर पहुंच चुका है।
Vicky kaushal Katrina kaif Wedding: परिवार के साथ जयपुर पहुंचे दुल्हा- दुल्हन, मेहंदी के साथ आज से शुरू होंगी शादी की रस्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल की बात करें तो इस दौरान वह फॉर्मल लुक में नजर आए। विक्की ने लाइट ऑरेंज रंग की प्रिंटेड शर्ट में पहनी हुई थी। इसके साथ वह खाकी रंग का फॉर्मल पैंट पहने नजर आए। अपनी शादी के लिए आए दुल्दा- दुल्हन के चेहरे पर इस खास मौके की खुशी साफ नजर आ रही है। कटरीना कैफ का पूरा परिवार भी जयपुर पहुंच गया है।
View this post on Instagram
कटरीना और विक्की राजस्थान में सवाईमाधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसी क्रम में दोनों के शादी के कार्यक्रम आज यानी मंगलवार से मेहंदी के साथ शुरू होने वाले हैं। इस शाही शादी की सिक्रेसी बनाए रखने के लिए शादी के आने वाले हर मेहमान को जीरो मोबाइल पॉलिसी अपनानी होगी। इसका मतबल यह है कि शादी के दौरान किसी भी मेहमान मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
View this post on Instagram
शादी को खास बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के मंडप को खास तौर पर शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है। कथित तौर पर, यह एक आकर्षक मंडप है, जो पूरी तरह से कांच से बना है। इसके अलावा होटल के बाहर मुख्य सड़क पर वीआईपी गेस्ट की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है।
इस सेलेब्रिटी कपल की शादी में कुल 120 मेहमानों की शामिल होने की खबर है। सुरक्षा कारणों से सभी मेहमानों सीक्रेट कोड भी दिए जाएंगे। मेहमानों को यह कोड मिलने के बाद ही शादी में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा मेहमान किसी भी परिस्थिति में कोई भी फोटो या वीडियो नहीं ले पाएंगे। साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इलाके की सुरक्षा के लिए निजी बाउंसर्स के अलावा पुलिस भी तैनात की जाएगी।