{"_id":"6318ce1b2a1d9b33aa54eb94","slug":"vikram-vedha-actress-yogita-bihani-troll-for-her-dress-see-photos-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram Vedha: विक्रम वेधा के ट्रेलर रिलीज से पहले ट्रोल हुईं योगिता बिहानी, लोग कह रहे दूसरी उर्फी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram Vedha: विक्रम वेधा के ट्रेलर रिलीज से पहले ट्रोल हुईं योगिता बिहानी, लोग कह रहे दूसरी उर्फी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
योगिता बिहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' इस महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले इसकी एक्ट्रेस योगिता बिहानी सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर प्रीव्यू इंवेट आयोजित किया गया था जिसमें योगिता काफी बोल्ड ड्रेस में शिरकत करने पहुंची थीं। जिसके बाद से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।
2 of 4
योगिता बिहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में योगिता नेट वाली ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने नेट के आउटफिट के साथ पिंक कलर का ब्लेजर कैरी किया है। इस दौरान वह मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं। अपने नए लुक की फोटोज को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी पोस्ट किया है।
3 of 4
योगिता बिहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'विक्रम वेधा का ट्रेलर कल आ रहा है।' एक्ट्रेस की इन फोटोज पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे ये शरीफ लगती थी यार...कोई बात नहीं इसकी च्वाइस है।' एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे उनका लुक उर्फी से प्रेरित लग रहा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये क्या पहन लिया है।'
बता दें कि लंबे इंतजार के बाद विक्रम वेधा का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन गायत्री और पुष्कर ने किया है। मूल फिल्म का निर्देशन भी दोनों ने ही किया था। योगिता की एक्टिंग करियर की बात करें तो एक्ट्रेस इससे पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म एके वर्सेस एके में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अल्ट बालाजी के शो 'दिल ही तो है' में करण कुंद्रा के साथ काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।