एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्रांत रोना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'विक्रांत रोना' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। मेकर्स बीच-बीच में फिल्म से जुड़ी अपडेट्स के जरिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, अब इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें किच्चा सुदीप का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
2 of 4
विक्रांत रोना फिल्म
- फोटो : social media
यह एक गांव की कहानी है। जहां एक ऐसी जगह है, जिससे सब लोग डरते हैं। लेकिन विक्रांत रोना (किच्चा सुदीप) उससे नहीं डरता। पुलिस अधिकारी की भूमिका में विक्रांत एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगता है, तो उसका सामना बहुत से चीजों से होता है। इसके आने से कहानी एक नया मोड़ ले लेती है और सस्पेंस बढ़ता चला जाता है कि आखिर डेविल है कौन?
3 of 4
विक्रांत रोना
- फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रांत रोना' के 3डी विजुअल को सलमान खान फिल्म्स (SKF) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर में दिखाए गई किच्चा सुदीप की एंट्री से लेकर बेहतरीन विजुअल इफेक्ट तक सब एकदम शानदार लग रहा है। साथ ही जैकलीन का ग्लैमरस अंदाज भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित करता है। फैंस को भी ट्रेलर काफी पसंद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रांत रोना
- फोटो : सोशल मीडिया
अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीस के अलावा निरुप भंडारी, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव और वासुकी वैभव भी मुख्य भूमिका निभाई है। 'विक्रांत रोना' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह पैन इंडिया फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।