फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: साजिद खान के बाद इस डायरेक्टर की बढ़ी मुश्किलें, फिल्म से पहले अक्षय कुमार ने रखी शर्त

Thu, 01 Nov 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
vipul shah sexual harassment case akshay kumar delayed singh is king sequel
akshay kumar - फोटो : singh is king

निर्माता-निर्देशक विपुल शाह मुश्किल में फंस गए हैं। अक्षय कुमार के बगैर उन्होंने नमस्ते इंग्लैंड बनाई और यह सुपर फ्लॉप रही। वह अब सिंह इज किंग का सीक्वल बनाना चाहते हैं परंतु पिछली गलती नहीं दोहराना चाहते। वह सीक्वल में हर हाल में अक्षय को लेना चाहते हैं लेकिन इन दिनों बॉलीवुड में चल रहा मी टू मूवमेंट उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है। 

vipul shah sexual harassment case akshay kumar delayed singh is king sequel
akshay kumar - फोटो : file photo

अक्षय कुमार साफ कह चुके हैं कि वह ऐसे किसी व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगे, जिसका नाम महिलाओं का यौन शोषण, उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध चल रहे इस अभियान में आया है। उन्होंने पिछले दिनों हाउसफुल-4 की शूटिंग में तब तक हिस्सा नहीं लिया था जब तक डायरेक्टर साजिद खान को हटा नहीं दिया गया। साजिद के खिलाफ करीब आधा दर्जन लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

vipul shah sexual harassment case akshay kumar delayed singh is king sequel
akshay kumar - फोटो : file photo

इधर, विपुल शाह के विरुद्ध भी एलनाज नौरोजी नाम की अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अक्षय द्वारा की गई घोषणा के बाद यह मुश्किल लग रहा है कि वह विपुल का नाम इस मामले से क्लियर होने के पहले हां कहेंगे। मगर विपुल को क्लीन चिट कैसे मिलेगी, कोई नहीं जानता। इस बीच अक्षय के पास करन जौहर की कंपनी की फिल्म गुड न्यूज भी है। अक्षय पहले इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। अत: विपुल के पास उनके सामने अपना पक्ष स्पष्ट करने का समय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vipul shah sexual harassment case akshay kumar delayed singh is king sequel
vipul shah - फोटो : file photo

सूत्रों का कहना है कि विपुल अपने ऊपर लगे आरोपों से परेशान जरूर हैं परंतु उन्होंने पूरा फोकस सिंह इज किंग के सीक्वल पर लगा रखा है। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर उन्होंने अनीस बज्मी को सौंपी है। जिन्होंने प्रीक्वल भी डायरेक्ट किया था। सूत्र बताते हैं कि विपुल एक और फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सिंह इज किंग के सीक्वल की चर्चाओं के बीच अनीस बज्मी ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि वह विपुल के साथ काम करके खुश होंगे परंतु अभी तक उनके पास स्क्रिप्ट नहीं आई है। फिल्म की स्क्रिप्ट खुद विपुल शाह लिख रहे हैं। 

विज्ञापन
vipul shah sexual harassment case akshay kumar delayed singh is king sequel
akshay kumar - फोटो : file photo

पिछले दिनों खबर थी कि बज्मी निकट भविष्य में तीन फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें से एक अक्षय के साथ होगी। जानकार कह रहे हैं कि वह फिल्म सिंह इज किंग का सीक्वल है। सूत्र कह रहे हैं कि अक्षय उसी हालत में सीक्वल में काम करेंगे जब विपुल को क्लीन चिट मिल जाएगी या फिर वह पूरी तरह से पर्दे के पीछे होंगे। बॉलीवुड में चर्चा है कि तमाम निर्माता-निर्देशक मान रहे हैं। थोड़े समय में मी टू की चर्चा अपने आप खत्म हो जाएगी। मामला ठंडा पड़ जाएगा। सितारे भले ही मी टू में दागदार होने वाले निर्देशकों के साथ काम न करें परंतु बड़े निर्माताओं को नजरअंदाज नहीं कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed