इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दीपिका पीवी सिंधू के साथ बैडमिंटन नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका कहती हैं कि पीवी को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी करनी थी और उन्हें लगता है कि मैं प्रैक्टिस करने के लिए बेस्ट पार्टनर हूं। वहीं, वीडियो के बीच में पीवी सिंधू कहती हैं कि अगर दीपिका बैडमिंटन को प्रोफेशन बनातीं तो वह टॉप प्लेयर होतीं। अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन दिया- बताइए कौन जीता?
वायरल वीडियो: दीपिका पादुकोण ने पीवी सिंधु के साथ खेला बैडमिंटन, कैप्शन में पूछा- बताइए कौन जीता?
बायोपिक बनने का कयास लगा रहे फैंस
दीपिका और पीवी सिंधु की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रशंसक लगातार इस बात का कयास लगा रहे हैं कि दीपिका पीवी सिंधु कि बायोपिक में काम कर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दो आइडल एक साथ। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘लगता है बायोपिक बनने वाली है’।
View this post on Instagram
पीवी सिंधु ने किया कमेंट
वहीं, दीपिका ने एक अन्य तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘पोस्ट बैडमिंटन ग्लो’। उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए पीवी सिंधु ने सवाल किया, ‘कितनी कैलोरी के बाद? पीवी सिंधु के कमेंट का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, ‘कैलोरी को भूल जाओ मेरी बॉडी में बहुत दर्द है’।
View this post on Instagram
राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं अभिनेत्री
खेल के प्रति दीपिका पादुकोण के प्रेम को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं। वह बैडमिंटन की एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी एक प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। जबकि दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण एक पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं।
फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं दीपिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की एक अनटाइटल्ड फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी। वहीं, रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म 83 भी पूरी हो चुकी है, लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेढ़ साल से अटकी हुई है। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में दिखेंगी।
