पूरे देश में ऐसे कई लोग हैं जो लॉकडाउन की वजह से अपने घर से दूर हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान का भी नाम शामिल है। सलमान खान फिलहाल में अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं। सलमान खान के साथ और भी कई लोग हैं जो उनके साथ इस फॉर्महाउस में हैं। इस लिस्ट में यूलिया वंतूर का भी नाम शामिल है।
वीडियो चैट में व्यस्त थीं यूलिया वंतूर और अचानक आ गए सलमान खान, देखें वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सलमान खान और यूलिया वंतूर का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यूलिया किसी चैट सेशन में व्यस्त दिख रही हैं तभी सलमान पीछे से आकर उनकी कुर्सी पर हाथ रखकर उनसे कुछ बात कहने की कोशिश करते हैं। सलमान खान की मौजूदगी महसूस करते ही यूलिया उन्हें जाने के लिए कहती हैं।
सलमान खान को जैसे ही इस बात का अहसास होता है कि वो यूलिया के चैट फ्रेम में हैं तो वो तुरतं वहां से चले जाते हैं। वहीं यूलिया उन्हें लगातार देखकर मुस्कुराती नजर आती हैं। याद दिला दें कि यूलिया मॉडल, होस्ट, रेडियो प्रजेंटर और सिंगर हैं। वहीं यूलिया सलमान खान के साथ नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
A post shared by SALMAN KHAN FAN CLUB🇮🇳❤️ (@mysalmankhan.ig) on
बता दें कि एक बार एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ रिश्ते की बात पर अभिनेत्री ने कहा था, 'हमारा काम भले ही हमें एक्सपोजर दिलाता है, लेकिन पर्सनल लाइफ वह एरिया है, जिसे मैं पर्सनल ही रखना चाहती हूं। पर्सनल लाइफ में कुछ ऐसी कीमती चीजें होती हैं जिसे दूसरों से बचाकर और छिपाकर रखना पड़ता है।'
वहीं बात सलमान खान की करें तो पिछले कुछ दिनों से अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। कभी वो फैंस को समझाने के लिए वीडियो शेयर करते हैं तो कभी घोड़ा दौड़ाते और उसके साथ नाश्ता करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में सलमान ने एक वीडियो में बताया था कि उनके पिता उनसे दूर घर पर अकेले हैं।
View this post on Instagram