फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: कर्नाटक समेत 4 राज्यों में टैक्स फ्री हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म

Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri  film The Kashmir Files tax free in Gujarat mp and karnataka State
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज कर दी गई है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू रही है। ज्यादातर दर्शक फिल्म देखने के बाद बेहद भावुक हो रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' को कर्नाटक सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है। इससे पहले हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। 



कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने ट्वीट किया- विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में बहुत ही भयावह और मार्मिक दृश्यों को दिखाया है, इसलिए वह तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने आगे कहा जिस दौरान कश्मीरी पंडितों को उन्हीं के घर से निकाल दिया गया था। 90 के दशक से इसकी शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा हम इस फिल्म को पूरा सपोर्ट देंगे ताकि लोग इसे देखने के लिए आगे आएं, इसलिए इस फिल्म को हम कर्नाटक में टैक्स फ्री कर रहे हैं।
 

Vivek Agnihotri  film The Kashmir Files tax free in Gujarat mp and karnataka State
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात सरकार ने टैक्स फ्री की फिल्म-
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 'द कश्मीर फाइल्स' को गुजरात में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से आई है। हरियाणा सरकार पहले ही इस फिल्म को छह माह तक टैक्स फ्री कर चुकी है।
 

Vivek Agnihotri  film The Kashmir Files tax free in Gujarat mp and karnataka State
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स-'
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा और गुजरात के साथ ही अब 'द कश्मीर फाइल्स' को मध्यप्रदेश सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri  film The Kashmir Files tax free in Gujarat mp and karnataka State
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में हैं कई दिग्गज कलाकार-
द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इसके अलावा फिल्म में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, भाशा सुम्बली जैसे कलाकार भी हैं। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के अभिनय को सभी की सराहना मिल रही है।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri  film The Kashmir Files tax free in Gujarat mp and karnataka State
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की कहानी-है 'द कश्मीर फाइल्स'
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कश्मीर को लेकर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं लेकिन यह पहली बार है, जब किसी निर्देशक ने कश्मीर का सबसे संवेदनशील मुद्दा उठाया है। बरसों से जो दर्द कश्मीरी पंडितों के सीने में शूल की तरह चुभ रहा था, इस फिल्म के जरिए वह अब सबके सामने आ गया है। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों और उनके बेघर होने की कहानी दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडितों को अपने ही घरों को छोड़कर पलायन करने को मजबूर किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed