फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'ओपेनहाइमर' को कश्मीरियों से मिला प्यार, अब विवेक भी कश्मीर में रिलीज करेंगे 'द वैक्सीन वॉर'

Mon, 24 Jul 2023 09:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Jul 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri happy to see Kashmiris watching Oppenheimer says The Vaccine War will also release in kashmir
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

आज सोमवार को फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' कश्मीर में भा रिलीज होगी। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने क्रिस्टोफर नोलन की बायोग्राफिकल थ्रिलर 'ओपेनहाइमर' को कश्मीर के सिनेमाघरों में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिलने पर अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने फिल्म के जरिए कश्मीरियों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में वापस लाने के बारे में एक लेख साझा किया और अपनी फिल्म के बारे में नोट लिखा।

Vivek Agnihotri happy to see Kashmiris watching Oppenheimer says The Vaccine War will also release in kashmir
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर में दर्शकों के जरिए 'ओपेनहाइमर' को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर फिल्म निर्माता ने खुशी जाहिर की। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 90 के दशक के बाद सिनेमा हॉल जला दिए गए और उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह देखकर खुशी होती है कि 'ओपेनहाइमर' पहली फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों को इस तरह से भर दिया है, जैसे यह एक विज्ञान पर आधारित फिल्म है।

Bawaal: क्या सिर्फ सब्सिडी के लिए बनाई गई ‘बवाल’, जानिए क्या कहते हैं हिंदी फिल्म इंटस्ट्री के एक्सपर्ट


 
Vivek Agnihotri happy to see Kashmiris watching Oppenheimer says The Vaccine War will also release in kashmir
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आने वाली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के बारे में भी खबर साझा की। उन्होंने लिखा मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' भी कश्मीर में रिलीज होगी। मुझे कश्मीरी युवाओं और विशेष रूप से महिलाओं ने आश्वासन दिया है कि वह भारत की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि को बड़े पर्दे पर देखकर गर्व महसूस करेंगे।



Rakesh Roshan: राकेश रोशन से 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाले ठगों को HC ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri happy to see Kashmiris watching Oppenheimer says The Vaccine War will also release in kashmir
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिलियन मर्फी की मुख्य भूमिका वाली 'ओपेनहाइमर' थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मैनहट्टन प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में परमाणु हथियार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी और इस तरह उन्होंने परमाणु युग की शुरुआत की थी। वैज्ञानिक उपलब्धि वाली फिल्म को देखने के लिए कश्मीर में लोगों की भीड़ उमड़ी है, जिसे देख अब विवेक ने भी कहा है कि अगली वैज्ञानिक विषय पर आधारित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' भी कश्मीर में रिलीज होगी, जिसे दर्शकों का प्यार मिलने की उम्मीद है।

Filmy Wrap: ओपेनहाइमर के सीन पर अनुराग ठाकुर नाराज और टल गई 'कल्कि' की रिलीज डेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Vivek Agnihotri happy to see Kashmiris watching Oppenheimer says The Vaccine War will also release in kashmir
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

'द कश्मीर फाइल्स' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के साथ तैयार हैं, जो कोविड-19 वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई पर आधारित है। अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन और सप्तमी गौड़ा सहित अन्य कलाकारों के जरिए अभिनीत फिल्म भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, 'द वैक्सीन वॉर' को स्थगित कर दिया गया है और निर्माता अब 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

Film: 'अजमेर कांड' पर सचिन कदम ने की खुलकर बात, बोले- फिल्म प्रदर्शित न करने दी गई तो यूट्यूब पर करेंगे रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed