फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'जो कश्मीर फाइल्स के खिलाफ बोलते हैं वह वही हैं जो PAK के पक्ष में..., निर्देशक ने कसा तंज

Sat, 12 Aug 2023 11:43 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 12 Aug 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri said who talked against the kashmir files is always talking in favour of pakistan
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री पिछले साल फिल्म द कश्मीर फाइल्स लेकर आए थे, जो कि खूब सुर्खियों में रही थी और इस फिल्म पर जमकर विवाद भी हुआ था। इन सबके बावजूद फिल्म ने बंपर कमाई की थी। इसके बाद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। भले ही इस फिल्म को रिलीज हुए काफी महीने गुजर गए लेकिन आज भी आए दिन 'द कश्मीर फाइल्स' का जिक्र होता ही रहता है। फिल्म की सक्सेस के बाद अब विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने अब अपनी डॉक्यू-सीरीज द कश्मीर फाइल्स: अनरिपोर्टेड जारी की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अब इस सीरीज पर खुलकर बात की है। 

vivek agnihotri said who talked against the kashmir files is always talking in favour of pakistan
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री से द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ सवाल उठाने को लेकर बात की गई तो फिल्मेमकर ने कहा कि ये लोग कौन हैं? जो कोई भी 'द कश्मीर फाइल्स' के खिलाफ खड़ा होता है, वह बिल्कुल वही व्यक्ति है जो अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ भी है। वही व्यक्ति जो हमेशा पाकिस्तान के पक्ष में बात करते हैं। ये वही लोग हैं जो परोक्ष रूप से आतंकवाद का समर्थन करते रहे हैं। ये कश्मीर में आतंकवाद को वैचारिक आवरण दे रहे हैं।


इसे भी पढ़ें- Sara Ali Khan: सारा अली खान ने रीमेक से किया तौबा, बोलीं- कुछ फिल्मों को छूना भी नहीं चाहिए
vivek agnihotri said who talked against the kashmir files is always talking in favour of pakistan
'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विवेक अग्निहोत्री आगे कहते हैं, इतना ही नहीं ये बिल्कुल वही लोग हैं जो आजाद कश्मीर के साथ खड़े हैं और जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं। तो आप समझिए कि इन लोगों को आतंकवाद उद्योग के प्रति सहानुभूति या समर्थन क्यों है। क्योंकि इस फिल्म ने पहली बार आतंकवाद को उजागर किया है जैसा कि भारत में कोई अन्य फिल्म नहीं कर पाई है। क्योंकि मैंने यासीन मलिक को वैसा ही दिखाया है जैसा वह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek agnihotri said who talked against the kashmir files is always talking in favour of pakistan
द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'वास्तव में सबसे ज्यादा शक्तिशाली डायलॉग और बेहतरीन किरदार हैं राधिका मेनन (पल्लवी जोशी) और फारूक मलिक बिट्टा (चिन्मय मंडलेकर) के, और वह वही बोलते हैं जो वह बोलना चाहते हैं, बाकी खलनायकों की तरह नहीं, बल्कि वास्तविक लोगों की तरह। इसलिए वह लोग इससे नफरत करते थे, क्योंकि मैंने उन्हें बेनकाब किया है, मैं उनकी राजनीति को समझता हूं।'

विज्ञापन
vivek agnihotri said who talked against the kashmir files is always talking in favour of pakistan
'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा भी विवेक अग्निहोत्री ने इसको लेकर और भी बहुत कुछ कहा। बता दें कि फिल्ममेकर अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों का हिस्सा बन जाते हैं। वह पहले भी इस तरह के कई बयान दे चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed