फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच होने वाली है जबरदस्त 'वॉर', टीजर में देखिए ये खतरनाक स्टंट

Mon, 15 Jul 2019 01:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
War Official Teaser Hrithik Roshan and Tiger Shroff fight each other in Siddharth Anand Film
war teaser - फोटो : Twitter

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अगली बड़ी फिल्म 'वॉर' (War) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। स्टंट सीन से भरे हुए इस टीजर को देख फैंस की सांसें थम जाएंगी। ये टीजर बहुत ही कमाल का है। इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ कमाल के एक्शन दिखा रहे हैं।

War Official Teaser Hrithik Roshan and Tiger Shroff fight each other in Siddharth Anand Film
war teaser - फोटो : Twitter

फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। टीजर में बिकिनी पहले उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी इस फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए टाइगर ने अपने ट्विटर पर लिखा, "ऋतिक रोशन तुम थोड़े बिगड़े हुए जरूर हो लेकिन आओ मैं तुम्हें दिखाता हूं ये कैसे होता है।"
 



 

War Official Teaser Hrithik Roshan and Tiger Shroff fight each other in Siddharth Anand Film
war teaser - फोटो : Twitter
टीजर के कई सीन में टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन का पीछा करते नजर आ रहे हैं। टीजर के कई बाइक स्टंट देखकर आपको धूम सीरिज की भी याद आने वाली है। कई जगह पर तो दोनों एक दूसरे के सामने बंदूक ताने भी नजर आ रहे हैं। टीजर को देखकर ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) कुछ नया करने जा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था- हम भारत में बनी एक्शन मूवीज के बीच बेंचमार्क स्थापित करना चाहते हैं।

यहां देखें टीजर
विज्ञापन
विज्ञापन
War Official Teaser Hrithik Roshan and Tiger Shroff fight each other in Siddharth Anand Film
war teaser - फोटो : instagram

बाइक से लेकर प्लेन तक पर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन (#HrithikVsTiger) के दूसरे का लगातार पीछा कर रहे हैं। कई जगह तो टाइगर मिसाइल तक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत से ही पूरे 53 सेकंड्स तक आपको एक्शन और मारधाड़ देखने को मिलेगी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed