{"_id":"5b59ae924f1c1b8f568b682d","slug":"watch-how-bruna-abdullah-scottish-boyfriend-proposed-her-in-switzerland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस को ब्वॉयफ्रेंड ने स्विटरलैंड में इस तरह किया प्रपोज, छलक पड़े आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस को ब्वॉयफ्रेंड ने स्विटरलैंड में इस तरह किया प्रपोज, छलक पड़े आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में शादियों का दौर शुरू हो चुका है। सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद लोग दीपिका की शादी की बाट जोह रहे थे। मगर इससे पहले एक और एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की खुशखबरी शेयर की है। यही नहीं उन्होंने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।
2 of 5
Bruna Abdullah
सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए बता दें कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ब्रूना अब्दुल्लाह हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। दरअसल वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्विटजरलैंड ट्रिप पर गई थीं। वे दोनों मैटरहॉर्न की खूबसूरत वादियों में रोमांटिक पल बिता रहे थे। तभी उनके ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसा काम कर दिया जिसे देख एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक पड़े।
3 of 5
Bruna Abdullah
ब्रूना के ब्वॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर, बिल्कुल फिल्मी अंदाज में उन्हें प्रपोज किया। यह देख एक्ट्रेस इतनी भावुक हो गईं कि खुशी के मारे वह रो पड़ीं।
ब्रूना के ब्वॉयफ्रेंड का नाम एल है। वह पिछले दो साल से उनके साथ रिश्ते में हैं। खुशखबरी साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी करने वाली हूं। वह मुझे राजकुमारी जैसा बर्ताव करता है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की हूं। वह सरप्राइज इतना खूबसूरत था कि उसे शेयर करने से मैं खुद को रोक नहीं पाई।'
विज्ञापन
5 of 5
Bruna Abdullah
ब्रूना अब्दुल्लाह मूल रूप से ब्राजील की रहने वाली हैं। वह मुंबई में बतौर टूरिस्ट आई थीं। यहां उन्हें मॉडलिंग के ऑफर्स मिले तो उन्होंने भारत में करियर बनाने की सोची। फिल्म कैश में आइटम नंबर रहम करे से वह लोकप्रिय हुईं। ब्रूना फिल्म 'देसी ब्वॉइज', 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'ग्रैंड मस्ती' में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।