सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ये फिल्में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शुक्रवार को देशभर में रिलीज होने वाली ये फिल्में कई बार दर्शकों को पसंद आती हैं तो वहीं कई बार उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाती है। ऐसे में दर्शकों की प्रतिक्रिया का इन फिल्मों की कमाई पर भी खासा असर पड़ता है। ऐसे में सिनेमाघरों में लगी इन फिल्मों की बुधवार को हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं किस फिल्म ने की कितनी कमाई-
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'जुग जुग जियो' की रफ्तार, बाकी फिल्मों का बुधवार को ऐसा रहा कारोबार
सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ये फिल्में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को दर्शकों और इंडस्ट्री के कई लोगों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शानदार प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म लगातार अपने कारोबार में बढ़ोतरी कर रही है। फिल्म के रिलीज हुए छह दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में बीते दिन हुए फिल्म कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने अपने पहले बुधवार को करीब 1.35 करोड़ रुपये अपने झोली में डाले है। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक कुल 12.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
राष्ट्रकवच ओम
आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के साथ रिलीज हुई कपिल वर्मा की फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओम’ की रफ्तार सिनेमाघरों में लगातार धीमी होती जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन देख यह कहा सा सकता है कि आदित्य रॉय कपूर की यह फिल्म रॉकेट्री से पिछड़ गई है। फिल्म ने छह दिनों में महज 7.28 करोड़ का कारोबार किया है।
जुग जुग जियो
शुरुआत में उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन कर रही फिल्म जुग जुग जियो की चमक अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कम होती जा रही है। वरुण धवन, कियारा आडवानी नीतू कपूर और अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म अब धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। हाल ही में सामने आए फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने अपने दूसरे बुधवार को लगभग 1.60 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 72.69 करोड़ रुपये हो गई है।
विक्रम
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम भी लगातार कई दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। यह फिल्म भले ही हिंदी पट्टी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हो लेकिन घरेलू बाजार में यह लगातार कई रिकॉर्ड कायम कर रही है। उसी बीच फिल्म के 34वें दिन हुए कारोबार के आंड़के भी सामने आ गए है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 34वें दिन कुल पांच लाख की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 442.45 करोड़ हो गई है।