{"_id":"632bd0c1383e157c6b099c4e","slug":"wednesday-boxoffice-report-brahmastra-part-1-shiva-collection-day-13-siya-vendhu-thanindhathu-kaadu-sita-ramam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही ब्रह्मास्त्र की कमाई, साउथ फिल्मों का बुधवार को ऐसा रहा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही ब्रह्मास्त्र की कमाई, साउथ फिल्मों का बुधवार को ऐसा रहा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:35 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिर पर कई फिल्मों के बीच घमासान जारी है। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ फिल्मों तक सभी फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही है।
विज्ञापन
1 of 6
ब्रह्मास्त्र, सीता रामम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच घमासान जारी है। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ फिल्मों तक सभी फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही है। एक तरफ जहां बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र ने देशभर में चल रही साउथ फिल्मों की आंधी को रेक दिया तो वहीं, साउथ फिल्में अब भी बॉक्स ऑफिस पर दम भरने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच अब बीते दिन यानी बुधवार को अलग-अलग फिल्मों के हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं बीते दिन किसने की कितनी कमाई-
2 of 6
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र अपनी रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारी विरोध और विवाद के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि, अब फिल्म की चमक कम होती नजर आ रही । दरअसल, दो हफ्ते के बाद से ही फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बात करें बुधवार की तो बीते दिन भी फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन सिर्फ 3.40 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 227.30 के आसपास पहुंच गया है।
3 of 6
वेंधु थानिंधथु काडू
- फोटो : सोशल मीडिया
वेंधु थानिंधथु काडू
साउथ फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' चमक भी अब बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती नजर आ रहा है। रिलीज के साथ ही धमाल मचा रही ये फिल्म अब पस्त होती नजर आ रही है। फिल्म अब तक 30 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए मेहनत करती दिख रही है। इसी बीच बुधवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो वीटीके के नाम से मशहूर इस तमिल फिल्म ने सातवें दिन महज 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 28.36 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मॉनसून राग
- फोटो : Social media
मॉनसून राग
एस रविंद्रनाथ के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म मॉनसून राग भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। शुरुआत से ही धीमी रफ्तार से कमाई कर रही इस फिल्म में अभिनेता धनंजय और एक्ट्रेस रचिता राम बतौर मुख्य कलाकार नजर आए हैं। वहीं, बात करें बुधवार को हुई कमाई की तो फिल्म ने अपनी रिलीज के सात दिनों में सिर्फ 0.93 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन
5 of 6
सिया
- फोटो : सोशल मीडिया
सिया
विनीत कुमार सिंह की फिल्म 'सिया', एक रेप पीड़ित लड़की की कहानी पर आधारित है। मनीष मुंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह के साथ पूजा पांडे मुख्य किरदार में हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पा रही है। फिल्म ने सात ने दिन में अब तक सिर्फ 4.45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।