फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बेटी आराध्या के साथ हुई थी बदसलूकी तो दंग रह गई थीं ऐश्वर्या, रातभर नहीं सो सके थे अभिषेक

Tue, 05 Feb 2019 03:22 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 05 Feb 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
when Abhishek Bachchan increased Security Guards of Aishwarya Rai Bachchan
abhishek bACHCHAN - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अभिषेक बच्चन का अपनी बीवी ऐश्वर्या और बेटी अराध्या के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। बेटी आराध्या के लिए तो वो किसी से भी भिड़ने को तैयार रहते हैं। अब भला अभिषेक ये कैसे सह सकते हैं कि उनकी बेटी और बीवी के साथ बदतमीजी हो।
when Abhishek Bachchan increased Security Guards of Aishwarya Rai Bachchan
Abhishek Bachchan - फोटो : social media
साल 2016 में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या और मां वृन्दा के साथ छुट्टियां मनाकर लंदन से लौटी थीं। लंदन में बेहद अच्छा समय गुजार कर लौटीं ऐश को उस समय मुश्किल का सामना करना पड़ा जब एयरपोर्ट पर उन्हें मीडियाकर्मियों ने घेर लिया। ऐश्वर्या उनसे बुरी तरह घिर गईं। इससे आराध्या भी घबरा गईं। बात तब और बिगड़ गईं जब उनके सुरक्षाकर्मी ने उन्हें भीड़ से निकालने की कोशिश की।
when Abhishek Bachchan increased Security Guards of Aishwarya Rai Bachchan
Abhishek Bachchan - फोटो : file photo
जब एश्वर्या का सुरक्षाकर्मी उन्हें इन मीडियाकर्मियों के बीच से निकालने की कोशिश कर रहा था तो एक कैमरामैन ऐश्वर्या की मां वृन्दा से टकरा गया और वो गिर गईं। वृन्दा फर्श पर इतने जोर से गिरीं कि उनके माथे से खून निकलने लगा, इससे आराध्या इतनी डर गईं कि ऐश के सीने से ही लिपट गईं। ऐश्वर्या राय किसी तरह वहां से निकलीं। इस बात का पता जब अभिषेक को चला तो बेटी की सुरक्षा की चिंता की वजह से उन्हें रातभर नींद नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
when Abhishek Bachchan increased Security Guards of Aishwarya Rai Bachchan
abhishek bachchan - फोटो : file photo
अभिषेक बच्चन खुद तो हर जगह ऐश के साथ जा नहीं सकते ऐसे में उन्होंने उनके गार्ड की संख्या बढ़ाने का फैसला किया। अभिषेक को लगा कि अभी जो सुरक्षाकर्मी ऐश्वर्या के साथ रहते हैं, वो नाकाफी हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय के साथ पहले तक चार से पांच गार्ड रहते थे लेकिन अब अभिषेक ये संख्या बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
when Abhishek Bachchan increased Security Guards of Aishwarya Rai Bachchan
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan - फोटो : file photo
खबरों के मुताबिक, अब ऐश्वर्या कहीं बाहर जाया करती हैं तो उनके साथ एक दर्जन सुरक्षाकर्मी रहने लगे। ऐसे में अब ऐश की तस्वीरें लेना या उनके करीब जाना मुश्किल हो गया। अभिषेक नहीं चाहते कि जो मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ वो दोबारा हो इसलिए उन्होंने अपनी बेटी और बीवी के लिए कोई रिस्क लेना सही नहीं समझा। ऐश्वर्या कई बार पहले भी भीड़ में परेशान हो चुकी हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed