फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने से भड़क गया था ये मशहूर डायेक्टर, स्टेज पर सुनाई थी खरी-खोटी

Mon, 29 Nov 2021 01:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Nov 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
When Priyanka Chopra was trolled by famous director ashutosh gowariker for getting the Best Actress award and he was angry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंक चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग की दुनिया से की थी लेकिन आज वह बॉलीवुड के रास्ते होते हुए हॉलीवुड तक पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस कामयाबी को पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कड़ी मेहनत के साथ एक लंबा रास्ता तय किया है और इस बात में भी कोई शक नहीं है कि प्रियंका ने कई परेशानियों का भी सामना किया होगा। लेकिन एक सच्चाई ये भी है प्रियंका चोपड़ा को नीचे खींचने वाले भी काफी लोग थे और इसमें एक मशहूर डायरेक्टर का नाम भी है, जिन्होंने भरे इवेंट में प्रियंका चोपड़ा को बुरा भला सुनाया था।



प्रियंका को डायरेक्टर ने सुनाई खरी-खोटी
दरअसल, ये किस्सा साल 2009 में हुए ‘फिल्मफेयर’ के अवॉर्ड शो का है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘फैशन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। लेकिन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी, जिस वजह से उन्होंने एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाई थी।

When Priyanka Chopra was trolled by famous director ashutosh gowariker for getting the Best Actress award and he was angry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेज पर खड़े होकर कही ये बात
इसी अवॉर्ड शो में आशुतोष गोवारिकर को बेस्ट डायरेक्टर के लिए अवॉर्ड मिला। इस दौरान जब आशुतोष अपना अवॉर्ड लेने स्टेज पर गए, तब उन्होंने प्रियंका को अवॉर्ड मिलने पर नाराजगी जाहिर की। आशुतोष गोवारिकर ने कहा, ‘प्रियंका आई लव यू... मुझे समझ नहीं आया कि तुम्हें अवॉर्ड कैसे मिल गया? जबकि तुम्हारे सामने ऐश्वर्या राय भी 'जोधा-अकबर' के लिए नॉमिनेटेड थीं।’

When Priyanka Chopra was trolled by famous director ashutosh gowariker for getting the Best Actress award and he was angry
प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय
प्रियंका और ऐश्वर्या की तुलना की
आशुतोष इतना कहकर ही चुप नहीं होते, उन्होंने अपने स्टेटमेंट में ऐश्वर्या और प्रियंका की तुलना भी की। उन्होंने कहा, 'शायद यह इसलिए क्योंकि तुम हार्ड-वर्किंग हो और ऐश्वर्या नेचुरल हैं।’ इतना ही नहीं, आशुतोष ये भी कहते हैं कि जया बच्चन भी यही बात कह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Priyanka Chopra was trolled by famous director ashutosh gowariker for getting the Best Actress award and he was angry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका का रिएक्शन
आशुतोष की इन बातों पर प्रियंका चोपड़ा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन उनकी इन बातों का एक्ट्रेस को काफी बुरा लगा था। खबरों की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में अपने करीबी लोगों से बात भी की थी। हालांकि, दोनों के बीच शुरुआती दिनों में थोड़ा मनमुटाव जरूर आया था लेकिन दोनों ने अपने इस मामले में चंद समय में निपटा लिया था।  

विज्ञापन
When Priyanka Chopra was trolled by famous director ashutosh gowariker for getting the Best Actress award and he was angry
आशुतोष गोवारिकर का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि आशुतोष गोवारिकर बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर हैं, जो लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'पानीपत', 'लगान', 'जोधा अकबर', 'मोहनजोदड़ो' जैसी फिल्में बनाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed