फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेखा की हर जरूरत का ख्याल रखती हैं फरजाना, परछाई बनकर 32 साल से हैं साथ, लग चुके हैं कई आरोप

Tue, 30 Jun 2020 11:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 30 Jun 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Who is Farzana The Lady Who controls and monitors the comings and goings in Rekha life
रेखा और फरजाना - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 65 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती अब भी बरकरार है। उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकीं रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। रेखा का जीवन किस्सों और अटकलों से भरा पड़ा है और लोगों को इसमें बेहद दिलचस्पी भी रही है। रेखा के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी सेक्रेटरी को लेकर होती है।

Who is Farzana The Lady Who controls and monitors the comings and goings in Rekha life
रेखा और फरजाना - फोटो : Social Media

रेखा के साथ अक्सर पार्टियों, इवेंट्स, अवॉर्ड्स शो, यहां तक कि संसद में भी उनकी सेक्रेटरी को देखा जाता है। रेखा के साथ अक्सर नजर आने वाली उनकी सेक्रेटरी का नाम फरजाना है। फरजाना करीब 32 सालों से रेखा के साथ हैं। हमेशा सफेद कपड़े पहने हुए दिखने वाली फरजाना पहले हेयर स्टाइलिस्ट थीं। रेखा से मिलने के बाद फरजाना उनका पूरा काम काज देखने लगीं।

Who is Farzana The Lady Who controls and monitors the comings and goings in Rekha life
रेखा और फरजाना - फोटो : Social Media

फरजाना का पहनावा पुरुषों की तरह है। हालांकि दोनों के संबंधों को लेकर काफी कुछ लिखा और कहा गया है लेकिन अमर उजाला उन खबरों की पुष्टि नहीं करता है। कहा जाता है कि रेखा के कमरे में कोई नहीं आ सकता लेकिन फरजाना को यहां आने-जाने की पूरी छूट है। रेखा और फरजाना के रिश्ते पर पत्रकार मालविका संघवी ने कहा है- रेखा के लिए फरजाना एकदम परफेक्ट हैं। फरजाना रेखा की आंख, नाक, कान और सलाहकार, मददगार की भूमिका निभाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Farzana The Lady Who controls and monitors the comings and goings in Rekha life
रेखा और फरजाना - फोटो : Social Media

रेखा उनके बिना नहीं रह सकतीं। रेखा को किस चीज से परेशानी है ये बात फरजाना अच्छे से जानती हैं। रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना को अपनी बहन मानती हैं। लेकिन बाहरी दुनिया दोनों के संबंधों पर आजतक केवल अटकलें ही लगाती रही है सच्चाई किसी को नहीं पता। रेखा के निजी जीवन की बात करें तो अमिताभ और उनके प्यार के किस्से आज हर जगह बिखरे पड़े हैं। रेखा को देखेंगे तो चेहरे पर हमेशा मुस्कान दिखाई देगी लेकिन आंखों की गहराई में सिर्फ खालीपन नजर आता है।

विज्ञापन
Who is Farzana The Lady Who controls and monitors the comings and goings in Rekha life
रेखा - फोटो : Social Media

रेखा ने अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग', 'खून और पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'उमराव जान' शामिल हैं। रेखा को तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रेखा पद्मश्री भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed