{"_id":"5efac9348ebc3e42ad368866","slug":"akshay-kumar-sooryavanshi-and-ranveer-singh-83-theatrical-release-date-confirm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय और रणवीर को सिनेमाघरों के दीवाली तक खुलने की उम्मीद, 'सूर्यवंशी' और '83' इस दिन होंगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय और रणवीर को सिनेमाघरों के दीवाली तक खुलने की उम्मीद, 'सूर्यवंशी' और '83' इस दिन होंगी रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
83 और सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की फिल्म '83' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिंदी की इन दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों को रिलीज के लिए नई तारीखें मिल ही गईं। यह खबर सुनकर जितनी खुशी इनके चाहने वालों को हो रही है, उतनी ही खुशी देश के मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को भी हो रही है। इन सिनेमाघरों ने ही अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने की घोषणा की है।
2 of 5
फिल्म 83
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब से देशव्यापी लॉकडाउन हुआ है तभी से सिनेमाघरों पर ताले लटके हुए हैं। हालांकि, सिनेमाघरों के शटर तो अभी भी नहीं उठे हैं लेकिन इन दो फिल्मों के रिलीज होने की घोषणा ने उनके अंदर जल्द ही सब कुछ ठीक होने की एक आशा जगाई है।
3 of 5
फिल्म 83
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों के मालिक लॉकडाउन की वजह से इस बात से भी परेशान हैं कि हिंदी सिनेमा की कई छोटी और बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए अपनी घोषणा कर चुकी हैं। हालांकि, इन दोनों फिल्मों के निर्माताओं और निर्देशकों ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि ये फिल्में जब भी होंगी, सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्निवल सिनेमाज और पीवीआर सिनेमाज की तरफ से सोशल मीडिया पर किए पोस्ट्स के अनुसार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली पर रिलीज होगी, जबकि कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दोनों की पोस्ट्स से यह भी जाहिर हो रहा है कि इनकी दीवाली तो अभी से शुरू हो चुकी है। बता दें कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' को पहले 24 मार्च को रिलीज करना तय किया गया था। जबकि, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, जीवा जैसे कई कलाकारों से सजी इस फिल्म '83' को 10 अप्रैल को रिलीज होना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।