अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अपने कई वीडियोज साझा कर प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। यह तस्वीर 12 साल पुरानी है।
कार्तिक आर्यन ने साझा की 12 साल पुरानी तस्वीर, अभिनेत्री से मिलने के लिए की थी ऐसी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक की इस थ्रोबैक तस्वीर में उनके साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में प्रीति सब्बरवाल का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सागरिका घाटगे भी हैं। तस्वीर काफी पुरानी है तब कार्तिक फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे। उनका लुक अभी से बिल्कुल अलग है।
कार्तिक ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, '2008 मुंबई मैराथन। मैंने बैरिकेड्स कूदकर प्रीति सब्बरवाल के साथ तस्वीर क्लिक कराई थी और मैंने उन्हें ये भी कहा था कि शाहरुख खान को मेरा हाय बोलना।'
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
बता दें कि फिल्म 'चक दे इंडिया' में सागरिका घाटगे ने प्रीति सब्बरवाल का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार काफी मशहूर हुआ था। फिल्म में सागरिका एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका में थीं जबकि शाहरुख खान वूमेन हॉकी टीम के कोच के तौर पर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो इस साल फरवरी में रिलीज हुई 'लव आज कल' में नजर आए थे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थीं। कार्तिक की आने वाली फिल्म 'भूल भूलैया 2' और 'दोस्ताना 2' है।
सुशांत सिंह राजपूत ने शाहरुख खान के गाने को इस तरह किया था रीक्रिएट, थ्रोबैक वीडियो वायरल