{"_id":"5c6189d8bdec2256b807fd6a","slug":"who-is-rajinikanth-daughter-soundarya-ex-husband-and-how-did-broke-her-first-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं रजनीकांत के दामाद विशागन और कैसे टूटी बेटी सौंदर्या की पहली शादी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कौन हैं रजनीकांत के दामाद विशागन और कैसे टूटी बेटी सौंदर्या की पहली शादी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 11 Feb 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
soundarya
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने सोमवार को अभिनेता और उद्योगपति विशगन वनांगामुडी से दूसरी शादी रचाई। यह शादी चेन्नई के ‘द लीला पैलेस’ होटल में हुई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में सौंदर्या और विशागन की जोड़ी काफी जम रही है। जानिए कौन हैं रजनीकांत के दामाद विशागन और कैसे टूटी बेटी सौंदर्या की पहली शादी?
2 of 5
soundarya rajinikanth
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि सौंदर्या ने इससे पहले उद्योगपति अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और दोनों से वेद नाम का एक बेटा भी है। सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने 2016 में खुद ही तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। शादी के सात साल बाद वह 2017 में दोनों की सहमति से तलाक हुआ।
3 of 5
soundarya
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार ने इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन सौंदर्या नहीं मानीं और उन्होंने तलाक करने का मन बना लिया था। कुछ समय पहले अपनी शादी के बारे में सौंदर्या ने कहा था, ‘धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है, मेरी बहन को शादी के बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी। लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
soundarya rajinikanth
- फोटो : file photo
सौंदर्या ने आगे कहा था, मेरी और अश्विन की लाइफस्टाइल एकदम अलग है।’ ग्राफिक्स डिजायनर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली सौंदर्या ने कई फिल्मों में काम किया है। इसी तरह विशागन ने 2018 में तमिल फिल्म ‘वंजागर उलागम’ के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
5 of 5
soundarya rajinikanth
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के एक्टर विशागन की भी यह दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने एक मैगजीन की एडिटर कनिखा कुमारन से शादी रचाई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। विशागन एक दवा कंपनी के भी मालिक हैं, जबकि उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।