फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट दिए जाने पर दुखी थीं यामी गौतम, बोलीं- लोगों की भावनाओं का सम्मान करती हूं

Fri, 11 Aug 2023 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Aug 2023 10:22 AM IST
विज्ञापन
Yami Gautam Dhar was saddened when the Censor Board gave A certificate to OMG 2 says Will never hurt anyone
यामी गौतम - फोटो : social media

अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री एक वकील की भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में यामी के अलावा अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 को साथ टकरा रही है। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब हाल ही में, यामी गौतम ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने पर अपना दुख जाहिर किया है।

Yami Gautam Dhar was saddened when the Censor Board gave A certificate to OMG 2 says Will never hurt anyone
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। अक्षय के फैंस लंबे समय से उनकी इस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है तो यह अक्षय के करियर के लिए संजीवनी साबित होगा। हालांकि, बता दें कि फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। अब इस यामी गौतम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

TYFC: TIFF 2023 में होगा 'थैंक यू फॉर कमिंग' का वर्ल्ड प्रीमियर, फिल्म को लेकर रिया कपूर ने कही यह बात

Yami Gautam Dhar was saddened when the Censor Board gave A certificate to OMG 2 says Will never hurt anyone
ओएमजी 2- पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

यामी ने अपने हालिया इंटरव्यू में सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलने पर कहा, ‘ जब मुझे पता चला कि सीबीएफसी ने हमारी फिल्म को 27 संशोधनों के साथ फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र के साथ पास कर दिया है तो मैं निराश हो गईं। हम बहुत ही उम्मीदों के साथ फिल्म बनाते हैं और हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।’

Jailer: अब तक हिंदी में नहीं रिलीज हो पाई रजनीकांत की 'जेलर',  यहां जानें क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam Dhar was saddened when the Censor Board gave A certificate to OMG 2 says Will never hurt anyone
ओएमजी 2 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

आगे इंटरव्यू में यामी ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया और कहा, ‘मेरे लिए ऐसी भूमिकाएं करना महत्वपूर्ण है, जिनमें कुछ दम हो। मैं हमेशा महत्वपूर्ण भूमिकाएं करना चाहती थी। यहां तक कि मेरी पहली फिल्म विकी डोनर में भी मेरी यह एक महत्वपूर्ण भूमिका थी। फिल्म एक अवधारणा पर आधारित थी। यह समाज के प्रति जागरूकता को भी केंद्रित करती थी। इसलिए मैंने इस फिल्म में काम किया था।’

विज्ञापन
Yami Gautam Dhar was saddened when the Censor Board gave A certificate to OMG 2 says Will never hurt anyone
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

यामी ने आगे बताया कि उन्होंने खुद पर काम किया है और जिन फिल्मों से वह खुद को जोड़ती हैं, उनके साथ धैर्य रखती हैं क्योंकि वह दोहराव नहीं करना चाहती हैं।  'ओएमजी 2' के बारे में बात करें तो यह फिल्म 2012 की सुपर-हिट फिल्म 'ओह माय गॉड' की सीक्वल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed