सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

KGF 2: 'केजीएफ 2' को सिनेमाघरों में पूरे हुए 100 दिन, मेकर्स ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Yash starrer KGF Chapter 2 completes 100 days in theaters Homeable Films shares special video Watch
केजीएफ ने भोजपुरी में तोड़ा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ अभिनेता यश स्टारर 'केजीएफ 2' ने अपनी पहले दिन से ही धुआंधार कमाई की थी और ये फिल्म अब ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। इसी के साथ एक्टर यश भी पैन इंडिया स्टार का तमगा हासिल चुके हैं। आज केजीएफ 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम से एक विशेष वीडियो साझा किया है।
Trending Videos
Yash starrer KGF Chapter 2 completes 100 days in theaters Homeable Films shares special video Watch
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंबल फिल्म्स के द्वारा फिल्म 'केजीएफ 2' का जो वीडियो साझा किया गया है, उसमें अभिनेता यश के कुछ दृश्यों के साथ बैकग्राउंड में 'कुछ भी होने दो फिर भी डरना नहीं' गीत बज रहा है। इस शानदार वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- "हमारे लिए इस अद्भुत यात्रा की पटकथा और स्टिचिंग के लिए धन्यवाद। हम अभी भी अपने चारों ओर उल्लास और गूंज महसूस कर सकते हैं। हम आपको रोमांचित रखने का वादा करते हैं। हमारे अगले #मॉन्स्टर हिट और हमारे होम रन के साथ!"।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash starrer KGF Chapter 2 completes 100 days in theaters Homeable Films shares special video Watch
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएफ 2 के मेकर्स द्वारा जारी किए गए इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया से कमेंट बॉक्स भर दिया है। केजीएफ भाग 1 और केजीएफ भाग 2 देखने के बाद अब दर्शकों को इसके तीसरे भाग को देखने का बेसब्री से इंतजार है। केजीएफ चैप्टर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब चैप्टर 3 बनाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। हालांकि मेकर्स या किसी भी कलाकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है।


 
Yash starrer KGF Chapter 2 completes 100 days in theaters Homeable Films shares special video Watch
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, पैन-इंडिया फिल्म में दक्षिण अभिनेता यश के अलावा संजय दत्त रवीना टंडन, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी अहम किरदारों में नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और पोस्ट कोविड में इसने 500 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह किया। वर्तमान में 'केजीएफ 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed