Priyanka Chopra: प्रियंका ने शेयर की अपने जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, पति निक के लिए लिखा प्यार सा नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जन्मदिन की कई सारे तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर एक ग्रुप फोटो हैं, जिसमें सभी लोग मौजूद हैं। दूसरी फोटो में प्रियंका अपने गोद में बेटी मालती को लिए खड़ी हैं और साथ में निक केक लिए पोज दे रहे हैं। इसके अलावा किसी में वह डिनर टेबल पर दिखाई दे रही हैं, तो किसी में प्रियंका अकेले ही पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में निक और मधु चोपड़ा डांस कर रहे हैं और एक में पूल के अंदर प्रियंका के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।
इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा, ‘एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड। इतने प्यार से घिरे रहने के लिए और अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए आभारी हूं। निक इस यादगार जन्मदिन के लिए मेरे पास तुम्हें धन्यवाद देने को शब्द नहीं है। तुम्हें सच में पता है कि प्यार कैसे करते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। अपने जन्मदिन पर मिले इतने प्यार के लिए मैं आभारी हूं। इतने सरप्राइज, कॉल, टेक्स्ट, डीएम ने मेरे इस दिन को और भी शानदार बना दिया। मुझे आज बेहद खास महसूस कराया। उन सभी का बहुत धन्यवाद जो मुझ तक पहुंचे। यहां से बाकी जिंदगी की शुरुआत होगी है।'
View this post on Instagram
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में दिखाई देंगी। वहीं, वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी।

कमेंट
कमेंट X