फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरस्टार रही इस हीरोइन ने दर्द और अकेलेपन में गुजारी जिंदगी, किसी ने नहीं की थी मदद

Thu, 31 Aug 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 31 Aug 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Yesteryear actress Sadhana lonely life and stardom
साधना
नाम, शोहरत, पैसा और रुतबा...ये सब मोहमाया है, जो वक्त के साथ छूमंतर हो जाता है, रह जाती हैं तो बस यादें। फिल्म इंडस्ट्री ऐसी ही एक जगह है। यहां जब तक आप दिख रहे हैं तब तक सफलता, नाम और शोहरत भी आपको सलाम करते हैं, लेकिन मुसीबत में सब पीछे छूट जाता है।


पढ़ें - स्क्रीन पर राज करने वाला ये एक्टर भुखमरी और तंगहाली का हो गया था शिकार, ऐसी हुई मौत
 
Yesteryear actress Sadhana lonely life and stardom
साधना
अब एक्ट्रेस साधना को ही ले लीजिए। 60 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा की टॉप हीरोइनों में शुमार रहीं साधना के पीछे तब तक हर कोई रहा जब तक उन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया, लेकिन जब उन पर मुसीबत आई और लोगों के सहारे की जरुरत महसूस हुई तो वो फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे हट गई जिसके लिए साधना ने अपनी पूरी उम्र ही दांव पर लगा दी थी।

पढ़ें - 'बिल्ला' बनकर मशहूर हुआ था ये विलेन, इस वजह से हुई थी दर्दनाक मौत
 
Yesteryear actress Sadhana lonely life and stardom
साधना
साधना के पास क्या नहीं था, खूबसूरती और टैलेंट का बेजोड़ संगम थीं वो। बचपन से ही हीरोइन बनने का शौक रहा तो चली आईं फिल्मों में और पहला ब्रेक मिला 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' से। फिल्म हिट रही और इसमें साधना के काम को भी नोटिस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yesteryear actress Sadhana lonely life and stardom
साधना
'लव इन शिमला',  'प्रेम पत्र', 'एक मुसाफिर एक हसीना', 'वो कौन थी' और 'मेरा साया' जैसी कई ऐसी फिल्में रहीं जिनमें साधना के काम को काफी सराहा गया और वो सुपरहिट भी रहीं।
विज्ञापन
Yesteryear actress Sadhana lonely life and stardom
साधना - फोटो : Twitter
हालांकि लोग सिर्फ साधना की एक्टिंग के ही दीवाने नहीं थे बल्कि उनके हेयरस्टाइल पर भी वो फिदा थे। उनकी दीवानगी का ये आलम था कि लड़कियां उनके जैसा हेयरस्टाइल अपनाने लगीं जो 'साधना कट' के नाम से आज भी लोकप्रिय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed