युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीते शनिवार को एक पार्टी रखी। जिसमें ना केवल क्रिकेट बल्कि बॉलीवुड और बिजनेस की दुनिया के भी कई बड़े नाम दिखे। इस पार्टी में युवराज सिंह के जिन मेहमानों पर सभी की नजरें टिकीं वो था अंबानी परिवार। नीता अंबानी यहां बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के साथ पहुंची थीं।
युवराज सिंह की पार्टी में बेटे और बहू के साथ पहुंचीं नीता अंबानी, हर पल श्लोका का ऐसे रखा ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में नीता ने ग्रैंड एंट्री ली। ब्लैक कलर की ड्रेस में नीता हमेशा की तरह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। उनके यहां पहुंचने पर सभी का ध्यान उन पर ही लगा रहा है। कार से उतरकर नीता अंबानी ने मीडिया को पोज दिया।
मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू पैंट पहना था। वहीं श्लोका मेहता ने व्हाइट टॉप और ब्लू कलर का स्कर्ट कैरी किया।
अंबानी परिवार के साथ जब युवराज और उनकी मां शबनम बाहर मीडिया के सामने आए तो नीता अंबानी बहू श्लोका का हाथ पकड़े हुए थीं। उन्हें देख साफ था कि नीता अंबानी बहू का खूब ख्याल रखती हैं।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
अपने खास मेहमानों को वापस कार तक छोड़ने के लिए युवराज सिंह और उनकी मां शबनम गेट तक खुद आए। युवराज सिंह के लुक की बात करें तो वो ब्लैक कलर की टीशर्ट में कैजुअल लुक में दिखे। वहीं युवराज सिंह की मां ने ब्लू कलर का ड्रेस कैरी किया।