{"_id":"5cfe383fbdec22076357c0ed","slug":"yuvraj-singh-retires-cricketers-who-has-work-in-bollywood-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह समेत ये 8 क्रिकेटर्स भी आजमा चुके हैं फिल्मों में हाथ, विदेशी भी पीछे नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
युवराज सिंह समेत ये 8 क्रिकेटर्स भी आजमा चुके हैं फिल्मों में हाथ, विदेशी भी पीछे नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 10 Jun 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
yuvraj singh
- फोटो : file photo
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने आज अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास लेने का बात कही। उनके संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट प्रेमी काफी निराश हैं। वहीं क्रिकेट स्टेडियम में अपने चौकों-छक्कों से फैंस का दिल जीने वाले युवराज सिंह फिल्मों में भी अपना हाथ अजामा चुके हैं।
जी हां,खबरों की मानें तो क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। उनकी ही एक फिल्म में युवराज सिंह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। वहीं टीम इंडिया के ऐसे एक नहीं बल्कि कई खिलाड़ी हैं जो बॉलीवुड समेत क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वालों में विदेशी खिलाड़ियों की भी कमी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ही दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में...
Trending Videos
2 of 8
अनिल कुंबले
- फोटो : file photo
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले अनुपम खेर और मंदिरा बेदी अभिनीत फिल्म 'मीराबाई नॉट आउट' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
madhuri dixit and ajay jadeja
- फोटो : file photo
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अजय जडेजा खेल और पल-पल दिल के साथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी आए थे।
4 of 8
एली अवराम और ब्रेट ली
फिल्मों में अभिनय करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी पीछे नहीं है। साल 2018 में ब्रेट ली इंडो-ऑस्ट्रेलियन मूवी 'अनइंडियन' नजर आए थे। इसके अलावा वह भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले के साथ भी एक गाना 'क्या तुम मेरे हो' भी रिकॉर्ड कर चुके हैं। दरअसल इससे पहले ब्रेट ली एक रॉक बैंड 'सिक्स एंड आउट' के सदस्य भी रह चुके थे।
विज्ञापन
5 of 8
संदिप पाटिल
- फोटो : file photo
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक संदीप पाटिल ने मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के साथ 'कभी अजनबी थे' फिल्म में काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।