फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा वसीम ने छोड़ा बॉलीवुड और हरिप्रसाद चौरसिया का जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Mon, 01 Jul 2019 06:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 01 Jul 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim Quiet Bollywood and hariprasad chaurasia birthday here is entertainment news
Zaira Wasim, Pandit Hariprasad Chaurasia - फोटो : Social Media

फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों से चर्चित हुईं बाल अदाकारा ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। फेसबुक पर लिखी एक लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि अपने धर्म और अल्लाह के लिए ये फैसला ले रही हैं। जायरा ने लंबी पोस्ट लिखकर इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 6 पन्ने की चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है। 



पढ़ें: जायरा वसीम ने फेसबुक पर लिखी ये पोस्ट और कर दिया बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान
 

Zaira Wasim Quiet Bollywood and hariprasad chaurasia birthday here is entertainment news
Hariprasad Chaurasia - फोटो : Social Media

हरिप्रसाद चौरसिया, नाम सुनते ही कानों में बांसुरी की मधुर ध्वनि गूंजने लगती है। बांस की बनी साधारण सी बांसुरी जब हरिप्रसाद के हाथो में होती है तो इस बांसुरी में मानव मन को मोह लेने वाली असाधारण शक्तियां आ जाती हैं। शास्त्रीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए हरिप्रसाद चौरसिया को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, यश भारती और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। बांसुरी के जादूगर और शास्त्रीय संगीतकार हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म 1 जुलाई 1938 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था।

Zaira Wasim Quiet Bollywood and hariprasad chaurasia birthday here is entertainment news
Randeep Hooda - फोटो : social media

तेलंगाना में रविवार को एक दर्दनाक घटना देखने को मिली,जहां अवैध खेती रोकने पर वन विभाग की एक महिला पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा गया। आरोप, स्थानीय विधायक के भाई पर लगे। घटना का वीडियो बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'राज्य की पुलिस पर हमला राज्य पर हमले जैसा है। एक वन विभाग की महिला पुलिसकर्मी को तेलंगाना के कागजनगर में बेरहमी से पीटते राज्य के विधायक के भाई और गुंडे।' 

पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने महिला पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim Quiet Bollywood and hariprasad chaurasia birthday here is entertainment news
Zaira Wasim, Raveena Tondon - फोटो : Social Media

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले को लेकर लोग दो हिस्सों में बट गए हैं। कोई उनके इस फैसले का समर्थन कर रहा तो इसे गलत बता रहा है। फिल्मी हस्तियां भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने जायरा के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला है।'

पढ़ें: जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर फूटा रवीना टंडन का गुस्सा, बोलीं- कोई फर्क नहीं पड़ता अगर...

विज्ञापन
Zaira Wasim Quiet Bollywood and hariprasad chaurasia birthday here is entertainment news
Tara Sutaria - फोटो : Social Media

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भर रही है। पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब भी ये फिल्म अब भी बढ़िया कमाई कर रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 का कोई भी असर कबीर सिंह की कमाई पर नहीं हुआ और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनी हुई है। लेकिन इस बीच 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। तारा सुतारिया ने बताया कि कियारा आडवाणी से पहले इस फिल्म का ऑफर उन्हें मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 

पढ़ें: तारा सुतारिया ने कर दिया था कबीर सिंह को 'रिजेक्ट', फिल्म के हिट होते ही आया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed