{"_id":"5af928874f1c1bdd408b5191","slug":"zareen-khan-birthday-special-5-actresses-bollywood-career-ended-because-of-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरीन खान ही नहीं इन हीरोइनों की सलमान खान ने कराई बॉलीवुड में एंट्री फिर भी करियर का बंटाधार ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जरीन खान ही नहीं इन हीरोइनों की सलमान खान ने कराई बॉलीवुड में एंट्री फिर भी करियर का बंटाधार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में सलमान खान को कुछ स्टार्स अपना 'गॉडफादर' मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर-एक्ट्रेस को दबंग खान ने ही लॉन्च किया है। सलमान का हाथ भले ही इन स्टार्स के सिर पर हो लेकिन यह स्टार्स बॉलीवुड में सुपरफ्लॉप में गिने जाते हैं जिसमें जरीन खान का नाम भी शामिल हैं। तो चलिए जरीन खान के बर्थडे हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी एक्ट्रेस है जिन्हें बॉलीवुड के 'भाईजान' का साथ तो मिला लेकिन करियर को उड़ान नहीं मिल सकी।
zareen khan
जरीन खान
जरीन खान ने 8 साल पहले 'वीर' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। जिसमें उनके साथ बतौर लीड एक्टर सलमान खान ही थे। जरीन की पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। जरीन अब तक 11 फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। इतना जरूर है कि उनकी फिल्मों से ज्यादा सलमान खान के साथ फिल्माया गया गाना 'मैं कहूं तो कैरेक्टर ढीला है' सुपरहिट रहा।

Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा
इस लिस्ट में 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल है। साल 2010 में सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ 'दबंग' फिल्म से एंट्री की थी लेकिन इस फिल्म के अलावा उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी। हालांकि इस फिल्म की फ्रेंचाइजी 'दबंग 2' सुपरहिट रही थी लेकिन बाकी फिल्मों ने उनका करियर डुबा दिया।

Sneha
स्नेहा उल्लाल
ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल को भी बॉलीवुड में एंट्री सलमान खान ने ही दिलाई थी। स्नेहा की पहली फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' थी। जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्नेहा ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। न तो यह फिल्म चली और न ही बाकी फिल्में स्नेहा के करियर को उड़ान दे पाई। लंबे वक्त से स्नेहा फिल्मों से दूर हैं।

डेजी शाह
- फोटो : youtube
डेजी शाह
डेजी शाह की बॉलीवुड एंट्री के पीछे भी सलमान खान का हाथ है। डेजी शाह बतौर लीड एक्ट्रेस सलमान के साथ जय हो फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद डेजी ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन कोई भी फिल्म उनके करियर को पंख नहीं दे पाई। हालांकि डेजी जल्द ही सलमान खान के साथ 'रेस 3' फिल्म में नजर आएंगी।