फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद फ्लॉप रहा ये अभिनेता, देखें कितना बदल गया लुक

Sun, 05 Jul 2020 09:21 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 05 Jul 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Zayed Khan Birthday Special in Hindi know about his life facts and then and now look
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता जायद खान पांच जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जायद के पिता जाने माने अभिनेता संजय खान हैं। उनकी मां जरीन खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले जायद ने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ एशा देओल थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

Zayed Khan Birthday Special in Hindi know about his life facts and then and now look
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2004 में फराह खान की फिल्म 'मै हूं ना' में जायद ने शाहरुख खान के भाई लकी यानी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा का किरदार निभाया। युवाओं के बीच उनका ये किरदार काफी मशहूर हुआ था। इस फिल्म के बाद लगा था कि जायद का करियर रफ्तार पकड़ लेगा लेकिन इसके बाद भी जायद के फिल्मी करियर में कोई खास बदलाव नहीं आया।

Zayed Khan Birthday Special in Hindi know about his life facts and then and now look
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

जायद 'शादी नंबर वन', 'वादा', 'दस', 'फाइट क्लब', 'मिशन इस्तांबुल' और 'युवराज' सहित अन्य फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वो बड़े पर्दे पर साल 2015 में फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में दिखे थे। फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद जायद ने टीवी की ओर रुख किया और सीरियल 'हासिल' (2017-18) किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zayed Khan Birthday Special in Hindi know about his life facts and then and now look
जायदके साथ बीच में सुजैन - फोटो : सोशल मीडिया

जायद अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। उनकी तीन बहनें सिमोन खान, सुजैन खान और फराह खान हैं। बता दें कि जायद और फरदीन खान चचेरे भाई लगते हैं। जायद ने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल और तमिलनाडु के कोडाइकनाल इंटरनेशनल स्कूल से की है। आगे की पढ़ाई के लिए जायद लंदन गए, जहां उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग कोर्स किया।

विज्ञापन
Zayed Khan Birthday Special in Hindi know about his life facts and then and now look
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

जायद खान ने साल 2005 में अपनी बचपन की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की। दोनों ने एक ही जगह से स्कूलिंग की है। कपल के दो बेटे जिदान और आरिज हैं।

बिग बी ने इस तरह किया था केआरके का स्वागत, मनोज बाजपेयी बोले- 'इंडस्ट्री के लोग ऐसों को बढ़ावा न दें'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed