फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस की छुट्टी पर टिकी 'जीरो' की निगाहें, चौथे दिन आधा रह गया कलेक्शन

Tue, 25 Dec 2018 12:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 25 Dec 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
zero movie day 4 box office collection
zero - फोटो : instagram

डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म जीरो तीन ऐसे किरदारों की कहानी है जो अपनी जिंदगी में उलझे हुए हैं। शाहरुख खान फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे हैं। मेरठ के रहने वाले बउआ बने शाहरुख अपनी लंबाई को लेकर परेशान रहते हैं। दूसरी ओर अनुष्का शर्मा सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं कटरीना कैफ का ब्रेकअप हो चुका है और वो शराब की आदी हैं। ऐसा लगता है जिस तरह ये किरदार उलझे हुए हैं वैसे ही दर्शक भी।

zero movie day 4 box office collection
zero - फोटो : instagram

जीरो ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसने ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि वीकेंड में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पहले दिन की अपेक्षा इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। 

zero movie day 4 box office collection
zero - फोटो : twitter
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि, 'साफ है जीरो का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है। वीकेंड में भी ऐसा ही हाल रहा। क्रिसमस और छुट्टियों के मौके पर इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। शुक्रवार को फिल्म ने 20.14 करोड़, शनिवार को 18.22 करोड़ और रविवार को 20.17 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म ने 3 दिन में कुल 59.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
zero movie day 4 box office collection
Zero - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, सोमवार को जीरो के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा 45-50 फीसदी की कमी रही। सोमवार को फिल्म 9-10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकी। इस तरह फिल्म 69-70 करोड़ रुपये जुटा पाई है। फिल्म यूपी और बिहार में अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यही नहीं मल्टीप्लेक्स की बजाय सिंगल थियेटर्स में दर्शकों की अच्छी खासी संख्या जुट रही है। 

विज्ञापन
zero movie day 4 box office collection
zero - फोटो : instagram

जीरो में शाहरुख खान की एक्टिंग की तो तारीफें की जा रही हैं लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर बताई जा रही है। शाहरुख खान के करियर के लिहाज से जीरो बेहद जरूरी है। उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed