फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa-Pushpa 2 Box Office: लाखों में हो रही मुफासा और पुष्पा 2 की कमाई, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ कलेक्शन

Mon, 13 Jan 2025 09:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

मुफासा और पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर लाखों में कमाई कर रही है। फिल्म का प्रदर्शन अभी भी सिनेमाघरों में जारी है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 Know Allu arjun Rashmika Mandanna Film Total Earnings
मुफासा द लायन किंग, पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की निर्मित 'मुफासा: द लायन किंग' तीन हफ्तों से अधिक समय से सिनेमाघरों में चल रही है। बैरी जेनकिंस की निर्देशित एनिमेटेड म्यूजिकल ड्रामा 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई सिनेमाघरों में काफी सुस्त नजर आ रही है। बात करें 'पुष्पा 2' की तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा की साल में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा है।

Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 Know Allu arjun Rashmika Mandanna Film Total Earnings
मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई - फोटो : सोशल मीडिया

लाखों में सिमटी मुफासा
मुफासा: द लॉयन किंग से भारत और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 25वें दिन भी ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क के अनुसार, मुफासा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 24 दिनों में भारत में लगभग 1.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मुफासा: द लायन किंग इन दिनों सभी भाषाओं में भारत में लाखों में कमाई कर रही है।

Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 Know Allu arjun Rashmika Mandanna Film Total Earnings
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

25वें दिन किया इतना कलेक्शन
फिल्म ने 25वें दिन 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 131.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, फिल्म अभी भी डेडपूल एंड वूल्वरिन को पछाड़ने में कुछ कदम पीछे है। पुष्पा: द रूल ने अब तक 40वें दिन 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

Harsha Richhariya: कौन हैं महाकुंभ में नजर आई हर्षा रिछारिया? 'सुंदर साध्वी' के रूप में बटोर रहीं सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 Know Allu arjun Rashmika Mandanna Film Total Earnings
पुष्पा 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म की कमाई में आई गिरावट
 पुष्पा 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। हालांकि, अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

Aadar-Alekha Marriage: अलेखा आडवाणी बनीं कपूर खानदान की बहू, समंदर किनारे किया लिपलॉक, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 Know Allu arjun Rashmika Mandanna Film Total Earnings
पुष्पा 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

जल्द रिलीज होगा बोनस सीन
इस फिल्म ने अब तक कुल 1220.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब जल्द ही मेकर्स  'पुष्पा 2 रीलोडेड' का बोनस सीन रिलीज करने वाले हैं। यह सीन 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed