फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Rampal: शाहरुख की शानदार वापसी की अर्जुन ने की तारीफ, बोले- इंडस्ट्री को उनकी सफलता पर होना चाहिए गर्व

Tue, 13 Feb 2024 08:54 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 08:54 AM IST
विज्ञापन
crack Actor Arjun Rampal praised Shahrukh Khan comeback said industry should be proud of his success
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की आगामी फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में दोनों अभिनेताओं के एक्शन अवतार को देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिलहाल, दोनों अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी दौरान एक साक्षात्कार में अर्जुन ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को शाहरुख की सफलता का गर्व करना चाहिए।

crack Actor Arjun Rampal praised Shahrukh Khan comeback said industry should be proud of his success
अर्जुन रामपाल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने साल 2023 में एक के बाद पठान, जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। इस सफलता की तारीफ करते हुए अर्जुन ने कहा कि उनकी सफलता से इंडस्ट्री में हर किसी को खुश होना चाहिए। इस दौरान अर्जुन ने नकारात्मक मानसिकता वाले लोगों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, 'जो दूसरों की असफलताओं पर खुशी मनाते हैं। ऐसा नजरियां लोगों के व्यक्तिगत विकास में बाधा डालता है। इसके बजाय लोगों को दूसरों की सफलता पर खुशी मनाना चाहिए'।

crack Actor Arjun Rampal praised Shahrukh Khan comeback said industry should be proud of his success
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और 'जवान' की तारीफ करते हुए कहा, 'जब शाहरुख एक फिल्म 'पठान' करते हैं और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देते हैं। इसके बाद वे अपनी दूसरी फिल्म जवान के साथ फिर इस रिकॉर्ड को दोहराते है, तो यह इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा है। इसको प्रोत्साहित और इस पर गर्व करने की जरूरत है। आपके जीवन में जो कुछ भी होता है यदि आप दूसरों के लिए खुश होंगे तो वे लोग भी आपके लिए खुश होंगे'।
Valentine Week 2024: स्कूल स्वीटहार्ट को ही दुल्हन बनाकर ले आएं ये सितारे, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

विज्ञापन
विज्ञापन
crack Actor Arjun Rampal praised Shahrukh Khan comeback said industry should be proud of his success
दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल ने अर्जुन ने शाहरुख के साथ डॉन, रा.वन और ओम शांति ओम जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। फिलहाल दर्शक अर्जुन की आगामी फिल्म 'क्रैक' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें फैंस को जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
Laaptaa Ladies: 16 साल की उम्र, 10 मिलियन फॉलोअर्स, आमिर खान ने सोशल मीडिया से खोजी अपनी फिल्म की नई हीरोइन

विज्ञापन
crack Actor Arjun Rampal praised Shahrukh Khan comeback said industry should be proud of his success
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के अलावा, नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को आदित्य दत्त ने लिखा और निर्देशित किया। 'क्रैक' में मुख्य कलाकार होने के साथ विद्युत इस फिल्म के निर्माता भी हैं। उन्होंने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाया है। 
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार? अफवाहों पर निर्देशक अनीस बज्मी का बड़ा बयान
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed