सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। इनमें से कई फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही, तो कई असफल रही हैं। सिनेमाघरों में इन दिनों शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम', ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता लगेगा। तो आइए जानते हैं सोमवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...
Monday Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई को लगा झटका, 'हनुमान' की दहाड़ हुई खत्म
सिनेमाघरों में इन दिनों शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम', ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। शाहिद कपूर ने फिल्म में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है। वहीं, कृति सेनन ने फिल्म में रोबोट का किरदार निभाया है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले दिन ठीक ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले सोमवार को यानी कि चौथे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 30.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार? अफवाहों पर निर्देशक अनीस बज्मी का बड़ा बयान
फिल्म 'लाल सलाम' भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। रजनीकांत ने इस फिल्म में कैमियो रोल किया है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी 'लाल सलाम' ने चौथे दिन 1.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 11.08 करोड़ रुपये हो गया है।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण की फिल्म 'फाइटर' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिली है। फाइटर ने 19वें 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक इस फिल्म ने 198.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' शानदार कमाई की वजह से ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो चुकी है। कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। जबर्दस्त कमाई के बाद अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 32वें दिन महज 29 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 195.94 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Laaptaa Ladies: 16 साल की उम्र, 10 मिलियन फॉलोअर्स, आमिर खान ने सोशल मीडिया से खोजी अपनी फिल्म की नई हीरोइन