टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री दलजीत कौर आजकल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपना घर बसाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दलजीत मार्च में अपने बॉयफ्रेंड निखिल पटेल से दूसरी शादी करने जा रही हैं। इस साल के शुरुआत में ही दलजीत ने निखिल संग सगाई की थी। हाल ही में, अपनी शादी से पहले दलजीत को उनके दोस्तों से एक खूबसूरत ब्राइडल शॉवर मिला, जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया।
Dalljiet Kaur: निखिल से शादी करने से पहले दलजीत कौर ने दोस्तों संग की पार्टी, ब्राइडल शावर का वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्राइडल शावर का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दलजीत ने उनके और निखिल के इस प्यार भरे जर्नी को बेहद खूबसूरती से दिखाया है। वीडियो में दलजीत को अपने मंगेतर निखिल पटेल के साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं, उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी अपने प्री- ब्राइडल शॉवर की कुछ तस्वीरें साझा की है।
A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)
गौरतलब है कि दलजीत शादी के बाद अपने पति निखिल के साथ अफ्रीका में ही शिफ्ट हो जाएंगी। इसलिए शादी से पहले वह अपना बचा हुआ समय अपने दोस्तों के साथ बिता रही हैं। दलजीत ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह अपने नए खरीदे हीरे के नोज स्टड को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
Dalljiet Kaur: सात साल बाद फिर आईं दलजीत की जिदंगी में खुशियां, बेहद मुश्किल दौर से गुजरी हैं एक्ट्रेस
इससे पहले दलजीत ने अपनी दूसरी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ खास बातें की थी और बताया था कि दूसरी शादी को लेकर उनके मन में कैसे सवाल उठते थे। उन्होने बताया कि उनके पेट में तितलियां उड़ रही थीं और वह घबराई हुई भी थीं। उसी इंटरव्यू में दलजीत ने यहां तक कहा कि निखिल में उनके पिता जैसा एहसास था, जिससे उन्हें उनसे प्यार हो गया।
Exclusive: आर्यन को गिरफ्तार करने वाले अफसर की बनेगी बायोपिक, ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता की ये है पूरी योजना
आपको बता दें कि दलजीत की पहली शादी ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट शालीन भनोट से हुई थी, लेकिन कुछ ही समय के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद दलजीत अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रही थीं कि तभी निखिल उनकी लाइफ में आए और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठें। दलजीत और उनके फैंस इस शादी के लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।