फिल्म ‘आरआरआर’ का परचम अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी लहरा रहा है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ दुनिया का सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुआ, जिसे लेकर पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब काफी दिनों के बाद राम चरण ने दिल खोलकर अपनी जर्नी से लेकर ऑस्कर नॉमिनेशन के साथ कई और विषयों पर बात की है।
Ram Charan: राम चरण ने बताया पिता उन्हें इंडस्ट्री के ग्लैमर से रखते थे दूर, कहा- आम बच्चों की तरह हुई परवरिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि पिछले एक इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर ने ऑस्कर 2023 में अपने रेड कार्पेट वॉक के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं 'आरआरआर' फिल्म के एक अभिनेता के तौर पर रेड कार्पेट पर चलूंगा। मैं भारतीय सिनेमा के एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक भारतीय के तौर पर रेड कार्पेट पर चलूंगा। इस दौरान मेरा दिल गर्व से भरा होगा। यह केवल मैं नहीं बल्कि पूरा भारत होगा जो रेड कार्पेट पर चल रहा होगा।' अब इसी को लेकर राम चरण का भी एक इंटरव्यू सामने आया है।
A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)
हाल ही में, राम चरण ने एक इंटरव्यू में अपनी परवरिश के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैं पापा के अवॉर्ड्स और सिनेमा मैगजीन्स को देखकर बड़ा हुआ हूं। मैं घर के नीचे वाले ऑफिस में कुछ स्टेशनरी लेने जाता था और गलती से उनकी कोई फोटो लेकर घर में दाखिल हो जाता था क्योंकि हमारे घर में उनकी कोई भी तस्वीर, कोई मैगजीन्स या फैन का बनाया कुछ भी नहीं होता था।’
Bollywood Stars: एक्टिंग से ज्यादा कैंची जैसी जुबान को लेकर चर्चा में रहते हैं ये सितारे, बटोरते हैं सुर्खियां
उन्होंने आगे कहा, ‘एक जाने माने भारतीय कलाकार ने उनकी एक पेंटिंग बनाई और उसे भी घर में जगह नहीं मिली, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनका काम उनके घर पर आए। उन्होंने सोचा कि यह एक इंडस्ट्री बहुत ही ग्लैमरस और आकर्षक है और वह चाहते थे कि हम जितना हो सके एक आम जिंदगी को जी सकें। यही नहीं वह यह भी नहीं चाहते थे कि हमें पता चले कि हमारे पास एक सुपरस्टार फादर हैं और हम मान लें कि सब कुछ हमारे लिए आसान होगा। आज मैं जो भी कुछ हूं, उनकी बेहतर परवरिश की वजह से ही हूं।’
Priyanka chopra : प्रियंका ने अपने मन की तकलीफ की जाहिर, बोलीं- ‘सिटाडेल’ में पहली बार लीड के बराबर मिली फीस
फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ के नॉमिनेशन पर राम चरण ने कहा, 'मैं अभी जिन लोगों की बात कर रहा हूं, वह यह भी नहीं जानते कि ऑस्कर हमारे देश के लिए कितनी बड़ी उपलब्धि है। आप इस दिन के रिजल्ट को समझ नहीं सकते। यह मेरे पिता के लिए काफी भावुक पल है, जो इंडिया में इंतजार कर रहे हैं। मेरे फ्लाइट लेने से पहले वह काफी भावुक थे। उन्होंने 154 फिल्में की हैं और 42 साल से काम कर रहे हैं। वह 80 के दशक में ऑस्कर में जा चुके हैं केवल एक अपीयरेंस के लिए। इसलिए उन्हें लगता है कि यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।