फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farida Jalal: फरीदा ने किया खुलासा, बोलीं- 'लाडला' के दौरान अनिल नहीं चाहते थे मैं उनकी मां की भूमिका निभाऊं

Sun, 09 Jun 2024 07:56 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 09 Jun 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Farida Jalal talks about Anil Kapoor says during movie Laadla he use to say I cannot feel her as a mother
फरीदा जलाल अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की मशहूर और अनुभवी अभिनेत्री फरीदा जलाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। राजेश खन्ना की हीरोइन रह चुकी यह खूबसूरत अदाकारा इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। फरीदा जलाल पिछले दिनों 'हीरामंडी' में अहम भूमिका निभाती दिखीं। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया। हाल ही में वे एक इंटरव्यू के दौरान पुराने दिनों को याद करती नजर आईं। 
Farida Jalal talks about Anil Kapoor says during movie Laadla he use to say I cannot feel her as a mother
फरीदा जलाल अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की फिल्मों में मां की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। कई अभिनेत्रियां मां की भूमिकाएं निभाकर ही फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुई हैं। फरीदा जलाल ने भी काफी कम उम्र से ही फिल्मों में मां की भूमिकाएं निभाने लगी थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने जब बॉलीवुड में दोबारा वापसी की तब मेरी उम्र काफी कम थी, लेकिन मैं मां की भूमिका निभाने लगी थी'।
Farida Jalal talks about Anil Kapoor says during movie Laadla he use to say I cannot feel her as a mother
फरीदा जलाल अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
फरीदा जलाल अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'जब मैंने 'हिना' में ऋषि कपूर की मां का रोल किया था तब मुझे काफी अजीब लगा था। उस वक्त मेरी उम्र काफी कम थी। उसके बाद मैं फिल्म 'लाडला' अनिल कपूर की मां बनी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farida Jalal talks about Anil Kapoor says during movie Laadla he use to say I cannot feel her as a mother
फरीदा जलाल अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर के बारे में बातें करते हुए फरीदा कहती हैं, 'अनिल सच में बेहद प्यारे इंसान है। आपको मैं एक किस्सा बताती हूं। 'लाडला' की शूटिंग के दौरान वे बीच में कई बार रुक जाते थे, जिससे शॉट देने में परेशानी होती थी। एक दिन उन्होंने निर्देशक से कहा यार इनके साथ मुझे मां वाली फीलिंग नहीं आती है। अनिल ने कहा था मां की भूमिका निभाने के लिए ये अभी काफी छोटी हैं'। 
विज्ञापन
Farida Jalal talks about Anil Kapoor says during movie Laadla he use to say I cannot feel her as a mother
फरीदा जलाल ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
फरीदा जलाल 'लाडला', 'हिना', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे समेत कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा वे टीवी के भी कई मशहूर शो का हिस्सा रह चुकी हैं। जब भी वे मां की भूमिका म नजर आती हैं दर्शकों वे काफी पसंद आती हैं। हाल ही में संजय लीला भंसाली के शो 'हीरामंडी' में वे ताहा शाह की दादी की भूमिका में दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed