फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: बुधवार को फिर लुढ़की ‘भूल चूक माफ’ की कमाई, ‘केसरी वीर’ से ज्यादा कमा रही ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’

Thu, 29 May 2025 07:52 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 29 May 2025 07:52 AM IST
सार

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ ऐसी फिल्म है जो सुर्खियां बटोर रही है। जानें बाकी फिल्मों का कैसा है हाल।

विज्ञापन
Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Fallen On Day 6 Mission Impossible Still Perform Well
भूल चूक माफ और मिशन इम्पॉसिबल 8 - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों भरपूर मनोरंजन उपलब्ध है। लोगों के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें एक्शन और हिस्टोरिकल ड्रामा से लेकर रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर तक की फिल्में थिएटर्स में चल रही हैं। जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा हाल है।

Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Fallen On Day 6 Mission Impossible Still Perform Well
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब

भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ एक फैमिली एंटरटेनर है। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। मंगलावर को फिल्म की कमाई में उछाल देखी गई थी। लेकिन बुधवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई गिरी है। अपने छठे दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ का कारोबार किया है। जबकि मंगलवार को ये कमाई 4.75 करोड़ थी। वहीं छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई 40.50 करोड़ रुपए हो गई है।

Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Fallen On Day 6 Mission Impossible Still Perform Well
'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

केसरी वीर
‘केसरी वीर’ के जरिए एक ऐतिहासिक कहानी बताने का प्रयास किया गया है। हालांकि, फिल्म उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतर रही है। 25 लाख से अपनी शुरूआत करने वाली फिल्म एक भी दिन करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई। बुधवार को छठे दिन भी फिल्म की कमाई 16 लाख रुपए ही रही। फिल्म अब तक कुल 1.39 करोड़ रुपए का ही कारोबार कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Fallen On Day 6 Mission Impossible Still Perform Well
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग अपने 12 दिन बिताने के बाद भी करोड़ में कमाई कर रही है। बुधवार को भी फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 2.5 करोड़ रहा था। इस तरह से टॉम क्रूज की फिल्म अब तक कुल 79.50 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

विज्ञापन
Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Fallen On Day 6 Mission Impossible Still Perform Well
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेड 2
बॉक्स ऑफिस पर लगभग एक महीना पूरा करने को आ गई अजय देवगन की ‘रेड 2’ अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। बुधवार को फिल्म ने 62 लाख रुपए की कमाई की, जबकि मंगलवार को फिल्म ने 85 लाख का कारोबार किया था। 1 मई को रिलीज हुई ‘रेड 2’ अब तक कुल 164.32 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed