{"_id":"6444f692a32c3433ab03d559","slug":"chris-pratt-zoe-saldana-karen-gillan-pom-klementieff-guardians-of-the-galaxy-volume-3-european-gala-event-2023-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' के यूरोपीय गाला इवेंट में लगा सितारों का मेला, फैंस का बज हाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Photos: 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' के यूरोपीय गाला इवेंट में लगा सितारों का मेला, फैंस का बज हाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:42 PM IST
सार
'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' के यूरोपीय गाला इवेंट में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। सामने आई तस्वीरें फैंस के उत्साह को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेम्स गुन की आखिरी फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' पांच मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मार्वल स्टूडियो फिल्म की रिलीज के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। इसी को लेकर बीते दिन डिज्नीलैंड पेरिस के मार्वल एवेंजर्स कैंपस में यूरोपीय गाला इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिस प्रैट, जो सलदाना, करेन गिलान, पोम क्लेमेंटिएफ और विन डीजल जैसे सितारे शिरकत कर चार चांद लगाते नजर आए।
2 of 5
'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' के लेखक और निर्देशक जेम्स गुन और कलाकारों के सदस्य क्रिस प्रैट, जो सलदाना, करेन गिलान, पोम क्लेमेंटिएफ और विन डीजल ने मार्वल एवेंजर्स कैंपस में यूरोपियन गाला इवेंट के लिए डिज्नीलैंड पेरिस की एक अंतरिक्ष सड़क यात्रा की। वहीं, इसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिन्हें फैंस बेशुमार प्यार दे रहे हैं।
3 of 5
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' में क्रिस प्रैट, जो सलदाना, डेव बॉतिस्ता, करेन गिलान, पोम क्लेमेंटिएफ, विन डीजल को ग्रोट और ब्रैडली कूपर को रॉकेट, सीन गुन, चुक्वुडी इवुजी, विल पॉल्टर और मारिया बाकालोवा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का निर्देशन जेम्स गुन ने किया है साथ ही उन्होंने इस फिल्म की पटकथा भी लिखी है। केविन फीगे लुई डी एस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, निकोलस कोर्डा, सारा स्मिथ और साइमन हाट भी फिल्म का हिस्सा हैं।
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्वल स्टूडियोज का 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' भारत में 5 मई, 2023 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। यूरोपीय गाला इवेंट की तस्वीरों को देखकर स्टार्स के फैंस काफी उत्साहित हो उठे हैं, साथ ही फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मार्वल स्टूडियोज की यह मूवी क्रिस प्रैट, जो सलदाना, करेन गिलान, पोम क्लेमेंटिएफ जैसे सितारों से सजी है, जिन्हं पर्दे पर साथ देखना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। भारतीय फैंस में भी मूवी का क्रेज फैंस में साफ देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।