पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कोर्ट में कहा है कि उनके बनाए गए वीडियो कामुक जरूर हो सकते हैं लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं है। यानि वो वीडियोज किसी भी शारीरिक यौन गतिविधि या यौन संबंध को नहीं दिखाते हैं। न ही उन्होंने किसी कलाकार के साथ जबरदस्ती कर यह वीडियो शूट करवाया है। राज कुंद्रा ने कोर्ट को ये भी बताया कि आईटी एक्ट की धारा 67 और 67 (ए) इस केस में लागू नहीं होती हैं। राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत अर्जी पर अब हाई कोर्ट में 25 नवंबर को सुनवाई होगी। वकील प्रशांत पी पाटिल और स्वप्निल अंबुरे के माध्यम से दायर किए गए दस्तावेजों में कहा गया है कि राज कुंद्रा किसी भी तरह से सामग्री निर्माण, प्रकाशन या वीडियो को प्रसारित करने से नहीं जुड़े हैं।
Filmy Wrap: राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी और शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कोर्ट में कहा है कि उनके बनाए गए वीडियो कामुक जरूर हो सकते हैं लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey Trailer) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म के पोस्टर्स सामने आ चुके हैं और अब ट्रेलर आने के बाद से ही वायरल हो रहा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें एक क्रिकेटर की स्ट्रगल को दिखाया गया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में दिखाया है कि कैसे एक खिलाड़ी क्रिकेट छोड़ देता है और बेटे की जर्सी खरीदने के लिए दोबारा मैदान में उतरता है।
बिग बॉस फेम अर्शी खान का सोमवार को राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि, इस कार हादसे में अर्शी को ज्यादा चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गईं। इस हादसे के बाद उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक दिन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट भी होना पड़ा था। वहीं, अब अपने एक्सीडेंट के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू के जरिए अपनी हेल्थ को लेकर जरूरी अपडेट दिया है। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने बताया कि वे गाड़ी से कहीं जा रही थीं और सभी उन्होंने अपने कुछ फैंस को देखा, जो उनसे मिलना चाहते थे।
हेल्थ अपडेट: एक्सीडेंट के बाद अर्शी खान ने बताई आपबीती, कहा- मैं बेहोशी के हालत में....
दो नंवबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन्नियार समुदाय द्वारा दर्ज की गई आपत्ति के बाद से यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर अभिनेता सूर्या को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म के निर्देशक टीजे ग्नानवेल ने तमिल भाषा में लिखा हुआ एक माफीनामा जारी किया है। ग्नानवेल ने लिखा है कि फिल्म के माध्यम से उनका किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का इरादा नहीं था। जिन्हें भी इससे ठेस पहुंची उनके प्रति वे दिल से खेद व्यक्त करते हैं। वहीं इसे लेकर हो रहे विवाद के कारण फिल्म के मुख्य अभिनेता सूर्या को हुई परेशानी के लिए भी उन्होंने खेद व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया पर कब किसके बारे में क्या बातें होने लग जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है। लोगों की गॉसिप्स का शिकार सबसे ज्यादा सेलिब्रिटीज ही होते हैं। कभी किसी की झूठी अफेयर की खबर उड़ने लगती है तो कभी किसी की मौत की चर्चा जोरों पर रहती है। ताजा मामला हॉलीवुड स्टार रोवन एटकिंसन यानी 'मिस्टर बीन' से जुड़ा हुआ है। इन दिनों इंटरनेट पर मिस्टर बीन की मौत की खबर खूब वायरल हो रही है। ट्विटर पर एक ट्वीट में लिखा गया कि एक सड़क दुर्घटना में 58 वर्षीय एक्टर रोवन एटकिंसन की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य ट्वीट में इसे और स्पष्ट करते हुए लिखा गया कि 18 मार्च 2017 को एक कार दुर्घटना में 58 वर्षीय कॉमेडियन कम एक्टर रोवन एटकिंसन की मौत हो गई थी।
Rowan Atkinson Death: 'मिस्टर बीन' का हो गया निधन? जानिए वायरल हो रही खबर की सच्चाई