{"_id":"619cca3c5476921fec20683a","slug":"mr-bean-aka-rowan-atkinson-death-news-going-viral-on-social-media-whats-the-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rowan Atkinson Death: 'मिस्टर बीन' का हो गया निधन? जानिए वायरल हो रही खबर की सच्चाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Rowan Atkinson Death: 'मिस्टर बीन' का हो गया निधन? जानिए वायरल हो रही खबर की सच्चाई
सोशल मीडिया पर कब किसके बारे में क्या बातें होने लग जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है। लोगों की गॉसिप्स का शिकार सबसे ज्यादा सेलिब्रिटीज ही होते हैं। कभी किसी की झूठी अफेयर की खबर उड़ने लगती है तो कभी किसी की मौत की चर्चा जोरों पर रहती है। ताजा मामला हॉलीवुड स्टार रोवन एटकिंसन यानी 'मिस्टर बीन' से जुड़ा हुआ है।
2 of 5
mr bean
इन दिनों इंटरनेट पर मिस्टर बीन की मौत की खबर खूब वायरल हो रही है। ट्विटर पर एक ट्वीट में लिखा गया कि एक सड़क दुर्घटना में 58 वर्षीय एक्टर रोवन एटकिंसन की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य ट्वीट में इसे और स्पष्ट करते हुए लिखा गया कि 18 मार्च 2017 को एक कार दुर्घटना में 58 वर्षीय कॉमेडियन कम एक्टर रोवन एटकिंसन की मौत हो गई थी।
3 of 5
mr bean
बता दें कि मिस्टर बीन की मौत को लेकर ऐसी ही खबर साल 2018 में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस वक्त भी उनकी मौत की झूठी खबर को लोगों ने सच मान लिया था। इससे पहले 2016 में भी कुछ लोगों ने ऐसी ही खबर फैलाई थी जिसमें मिस्टर बीन द्वारा आत्महत्या करने का दावा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mr. Bean
- फोटो : ट्विटर
इस बार फैलाई जा रही खबर भी पूरी तरह निराधार और गलत है। कार दुर्घटना की यह खबर तो तथ्यों के हिसाब से भी गलत है, क्योंकि साल 2017 में मिस्टर बीन की उम्र 58 नहीं बल्कि 62 साल थी। उसी साल रोवन तीसरे बच्चे के पिता भी बने थे।
विज्ञापन
5 of 5
mr bean
मिस्टर बीन की मौत की इन अफवाहों को कुछ लोगों ने तो सच मान लिया लेकिन कुछ यूजर्स समझ गए कि यह सब झूठ है। एक ने तो यहां तक लिख डाला कि 'मिस्टर बीन की तो हर साल फेसबुक पर मौत होती है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'ये मिस्टर बीन हर साल मर क्यों जाते हैं?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।