{"_id":"684c6930d4ec394e44070254","slug":"hollywood-movie-how-to-train-your-dragon-day-1-box-office-collection-in-india-2025-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How to Train Your Dragon Day 1: ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की धीमी शुरुआत, जानिए पहले दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
How to Train Your Dragon Day 1: ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की धीमी शुरुआत, जानिए पहले दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:39 PM IST
सार
Movie How to Train Your Dragon Day 1 Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ आज भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस हॉलीवुड फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है? जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई बॉलीवुड फिल्मों के बीच आज एक नई हॉलीवुड फिल्म की एंट्री हुई। हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ का आज भारतीय सिनेमाघरों में पहला दिन है। इस फिल्म ने पहले दिन कोई बड़ा कलेक्शन नहीं किया है। हो सकता है कि वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में कोई इजाफा हो पाए।
2 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने 2.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। इसका कुल कलेक्शन भी यही है। पिछले दिनों रिलीज हुई टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ से इसकी तुलना करें तो यह कलेक्शन काफी कम है। टॉम क्रूज की फिल्म ने तो 16.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस तरह फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की शुरुआत धीमी ही कही जाएगी।
3 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी
एक बड़े खतरे के कारण बर्क द्वीप पर वाइकिंग्स और ड्रैगन्स दोनों ही खतरे में पड़ गए हैं। ऐसे में एक वाइकिंग इंसान और एक नाइट फ्यूरी ड्रैगन टूथलेस के बीच की दोस्ती हो जाती है। दोनों मिलकर एक नए भविष्य की नींव रखते हैं। फिल्म में ड्रैगन वाले सीन्स जरूर कमाल के नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये कलाकार आए नजर
मेसन थेम्स ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया है। वहीं जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट, ग्रेबिल होवेल जैसे कई नामी हॉलीवुड कलाकार भी फिल्म में नजर आए। फिल्म को डीन डेब्लोइस द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म एनिमेटेड मूवी ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन (2010)’ का लाइव-एक्शन वर्जन है।
विज्ञापन
5 of 5
'हाउसफुल 5' और हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मुकाबले में मौजूद ये बॉलीवुड फिल्में
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ के सामने भारत में इस वक्त कुछ बॉलीवुड फिल्में मुकाबले में खड़ी हैं। इस वक्त अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है। ‘हाउसफुल 5’ जरूर अच्छा कलेक्शन कर रही है, वहीं ‘ठग लाइफ’ कमजोर पड़ रही है। फिर भी इन दो फिल्मों के सामने हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ के लिए कलेक्शन करना जरूर मुश्किल होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।