फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kim Kardashian बनने के लिए इस मॉडल ने कराई थी बट-लिफ्ट सर्जरी, 29 की उम्र में ही हो गई मौत

Mon, 21 Dec 2020 04:49 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Dec 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
instagram model joselyn cano died at the age of 29 due to butt lift surgery says reports
जोसलिन कैनो - फोटो : Instagram - joselyncano

एक इंस्टाग्राम मॉडल और मैक्सिको की मशहूर मॉडल जोसलिन कैनो की 29 साल की उम्र में मौत हो गई है। बट-लिफ्ट की सर्जरी कराने की वजह से जोसलिन कैनो की मौत हो गई। बता दें कि जोसलिन कैनो मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम थीं और उनके प्रशंसक उन्हें मैक्सिकन किम कार्दशियन के नाम से भी जानते हैँ। सात दिसंबर को जोसलिन कैनो की मौत हो गई और उनके अंतिम संस्कार का वीडियो यूट्यूब पर स्ट्रीम किया गया था।

instagram model joselyn cano died at the age of 29 due to butt lift surgery says reports
जोसलिन कैनो - फोटो : Instagram - joselyncano

जोसलिन कैनो की मौत के बाद उनके फैन्स उनकी मौत पर जता रहे हैं और महिला फैन्स लोगों से अपील कर रही हैं कि ऐसी कोई सर्जरी ना कराएं, जिससे आपकी जान चली जाए। जोसलिन कैनो की इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जोसलिन कैनो बट लिफ्ट सर्जरी के लिए कोलंबिया पहुंची थीं। रिपोर्ट की माने तो उनकी सर्जरी ठीक ना हो सकी और इसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

instagram model joselyn cano died at the age of 29 due to butt lift surgery says reports
जोसलिन कैनो - फोटो : Instagram - joselyncano

जोसलिन कैनो एक मॉडल और फैशन डिजाइनर थीं। जोसलिन कैनो एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी थीं। जोसलिन कैनो का जन्म 14 मार्च 1990 को हुआ था। जोसलिन के फैन्स को उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है, कोई लिख रहा है कि जरा सी बट लिफ्ट सर्जरी से कोई कैसे मर सकता है, वहीं किसी ने कहा कि इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि जोसलिन कैनो बहुत सुंदर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
instagram model joselyn cano died at the age of 29 due to butt lift surgery says reports
जोसलिन कैनो - फोटो : Instagram - joselyncano

जोसलिन कैनो ने ब्राजीलियन बट-लिफ्ट सर्जरी यानि कि बीबीएल करवाया था। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं और लुक की वजह से जोसलिन कैनो को मैक्सिकन किम कार्दशियन का भी टैग मिला हुआ था। इंस्टाग्राम पर दुनिया भर के उनके फैंस मौजूद हैं। वह उन चुनिंदा मॉडल्स में से थी जिन्होंने बहुत कम समय ऊचाईयों को छुआ था।

विज्ञापन
instagram model joselyn cano died at the age of 29 due to butt lift surgery says reports
जोसलिन कैनो - फोटो : Instagram - joselyncano

जोसलिन कैनो ने 17 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। करीब तीन साल तक जोसलिन कैनो ने इस बात को गंभीरता से लेना शुरू नहीं किया था। एक मॉडल के तौर पर अच्छा दिखने के लिए उन्होंने कई बार सर्जरी कराई थी। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने बट-लिफ्ट सर्जरी की वजह से हुई मौत पर शोक जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed