मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में अपना चेहरा प्लास्टिक सर्जरी से बर्बाद करने वाली इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर को जेल से रिहा कर दिया गया है। सहर की गिरफ्तारी के बाद वहां की मीडिया ने काफी दवाब बनाया, जिसके बाद सरकार को उन्हें रिहा करना पड़ा। कुछ दिन पहले ही सहर को 10 साल की सजा सुनाकर जेल में डाल दिया गया था।
जेल से रिहा हुईं 'जॉम्बी एंजेलीना जोली', 10 साल की सुनाई गई थी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल ऐसी खबरें आईं थीं कि सहर तबर ने एंजेलीना जॉली जैसी दिखने के लिए 50 प्लास्टिक सर्जरी करवाईं। उन पर डरावने मेकअप के साथ तस्वीरें साझा करने और हिजाब का अपमान करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
इतना ही नहीं सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लगा है। इसी के चलते वहां की स्थानीय अदालत ने सहर को दोषी ठहराते हुए उन्हें 10 साल की सजा सुना दी।
सहर खुद को एंजेलिना जोली की सबसे बड़ी फैन बताती हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की तरह दिखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। सहर ने एंजलिना जैसा लुक पाने के लिए काफी समय तक डाइटिंग भी फॉलो की थी। इससे उनका वजन भी काफी घट गया। सहर चाहती थीं कि उनका वजन 40 किलो से ज्यादा न बढ़े।
सहर ने एंजेलिना जोली से खुद को रिहा करवाने की अपील की थी। सहर के मुताबिक इस्लामिक रिपब्लिक में महिलाओं को पीड़ा देने का इतिहास रहा है। सहर को अक्तूबर 2019 में सजा सुनाई गई थी, हालांकि उन पर दो-तीन आरोप खत्म भी हो चुके हैं।
मशहूर कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ ने 'मर्डर-2' की अभिनेत्री सुलगना से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें