{"_id":"6048984e8ebc3ed38166c6d9","slug":"meghan-markle-father-thomas-markle-defends-royal-family-against-allegations-of-apartheid-with-duchess-of-sussex","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाही परिवार को मिला मेगन मर्केल के पिता का साथ, बोले- राज परिवार नस्लवादी नहीं है","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
शाही परिवार को मिला मेगन मर्केल के पिता का साथ, बोले- राज परिवार नस्लवादी नहीं है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मेगन मार्केल, थॉमस मार्केल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार 'ड्यूक ऑफ ससेक्स' हैरी और उनकी पत्नी और पूर्व 'डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन मार्केल ने मशहूर टेलीविजन होस्ट ओपरा विन्फ्रे को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे, जिसमें शाही परिवार पर रंगभेद का आरोप लगाया था। अब उनके ही पिता थॉमस मार्केल बेटी के बयानों खिलाफ जाकर शाही परिवार के बचाव में उतर आए हैं।
2 of 6
अपने बेटे के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल
- फोटो : पीटीआई
मेगन ने हाल ही में ओपरा विन्फ्रे को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि वह राज घराने में होने के बावजूद अकेला महसूस करती थीं। उनके बेटे आर्ची के रंग को लेकर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था। राज परिवार के सदस्य उनके बेटे के रंग को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। मेगन ने बताया कि रंगभेद का सामना करने की वजह से उनके मन में कई बार आत्महत्या करने का ख्याल भी आया था।
3 of 6
मेगन मार्केल, थॉमस मार्केल
- फोटो : Social media
अब फॉक्स न्यूज के अनुसार उनके पिता थॉमस मार्केल ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए ब्रिटिश शाही परिवार का बचाव किया है। थॉमस ने ब्रिटिश नेटवर्क आईटीवी को बताया कि शाही परिवार के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। कैलिफोर्निया में जहां मेगन रहती हैं उनपर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि लॉस एंजेलिस नस्लवादी है, कैलिफोर्निया भी नस्लवादी है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ब्रिटिश ऐसे हैं’।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Meghan Markel
- फोटो : Social Media
फॉक्स न्यूज के अनुसार उनके पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की टिप्पणियों की जांच होनी चाहिए। वे मेगन की बातों से बिल्कु्ल सहमत नजर नहीं आए। बता दें कि यह मामला रविवार को ओपरा विन्फ्रे के साथ उनके अत्यधिक प्रचारित इंटरव्यू के बाद सामने आया, जहां मेगन ने शाही परिवार पर आरोप लगाया था कि वह अपने बड़े बेटे आर्ची को जन्म देने वाली थीं तो उन्हें रंग को लेकर ताने मारे गए।
विज्ञापन
5 of 6
meghan markle
- फोटो : twitter
जब वह गर्भवती थीं तो इस बात को लेकर चिंताएं और बातचीत चल रही थी कि जन्म लेने पर बच्चे की त्वचा कितनी काली हो सकती है। हालांकि ऐसा बोलने वाले का नाम उन्होंने नहीं बताया, क्योंकि ये पूरे परिवार के लिए बेहद हानिकारक हो सकता था। बच्चे के काले रंग के सवाल पर उनके पिता थॉमस ने कहा ‘बच्चे का रंग कैसा होगा या बच्चा कितना काला होगा, ये बेहद वाहियात सवाल है और मुझे लगता है कोई बेवकूफ पूछ सकता है’।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।