फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरने से पहले आधी रात तक जमकर नाचे थे पॉप किंग माइकल जैक्सन, पर्सनल लाइफ को रखते थे बेहद प्राइवेट

Wed, 29 Aug 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Michael Jackson birth anniversary some unknown facts about his life
Michael Jackson

किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। माइकल जैक्सन का आज जन्मदिन है। माइकल जैक्सन को 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से भी जाना जाता है। साल 1964 में माइकल जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत की। 80 के दशक की शुरुआत में ही माइकल पॉप म्यूजिक और मनोरंजन की दुनिया के मशहूर सितारे बन गए। माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। आइए जानते हैं माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Michael Jackson birth anniversary some unknown facts about his life
माइकल जैक्सन

माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड दर्ज हैं। जिस रात उनकी मौत हुई वो एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने की तैयारी कर रहे थे।

Michael Jackson birth anniversary some unknown facts about his life
Michael Jackson
1987 में रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘स्मूथ क्रिमिनल’ में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो कर पाना आज भी किसी के बस की बात नहीं। ऐसा वो खास जूतों की मदद से करते थे, जिसका पेटेंट उनके और दो साथियों के नाम है। माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Jackson birth anniversary some unknown facts about his life
Michael Jackson
माइकल जैक्सन पर 13 साल के एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप था। जैक्सन का कहना था कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चार महीने तक चला था। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया। 
विज्ञापन
Michael Jackson birth anniversary some unknown facts about his life
माइकल जैक्सन
माइकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी। माइकल के बॉडी गार्ड्स बिल और जैवन को इस बात की इजाजत नहीं थी कि वो अपने घरवालों को यह बात बता सकें कि वो माइकल जैक्सन के लिए काम करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed