हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' भारतीय सिनेमाघरों में धड़ाधड़ कमाई कर रही है। आज इस फिल्म की रिलीज के पूरे 13 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू बरकरार है। आज 13वें दिन फिल्म का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
Mission Impossible 8: 13वें दिन 'मिशन इंपॉसिबल 8' का कलेक्शन, धड़ाधड़ करोड़ों कमा रही हैं टॉम क्रूज की फिल्म
Tom Cruise Movie Mission Impossible 8 Box Office Report: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' को आज रिलीज हुए पूरे 13 दिन हो गए हैं। रिलीज के बाद यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं 13वें दिन फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग का अब तक का कलेक्शन
'मिशन इंपॉसिबल 8' ने पहले दिन शनिवार को भारतीय सिनेमाघरों में 16.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन से अपना खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ की जमकर कमाई की और तीसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने चौथे दिन 5.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.75 करोड़ रुपये और छठे दिन 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने कुल मिलाकर 54.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं सातवें दिन 3.9 करोड़ रुपये, 8वें दिन 7 करोड़ रुपये और 9वें दिन फिल्म ने 7.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 10वें दिन सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये और 11वें दिन मंगलवार को 2.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने बुधवार को 12वें दिन 1.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अब 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
वीकएंड का मिला भरपूर फायदा
टॉम की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' वीकएंड पर ही रिलीज हुई थी। पहले दिन पहले शनिवार को फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और पहले रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे शनिवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये और दूसरे रविवार को फिल्म ने 7.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को अब तक वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है।
यह भी पढ़ें: Param Sundari Teaser: ‘परम सुंदरी’ के टीजर में फैंस को भायी सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी, सोनू निगम का चला जादू
मिशन इंपॉसिबल 8 के 13वें दिन की कमाई
टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' ने 13वें दिन आज गुरुवार को 1.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक फिल्म ने कुल 80.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अगर फिल्म ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: भूमि की पोस्ट में मिला नई फिल्म का इशारा, बताया- 'इस चीज को खाने से मुझे नशा हो जाता है'
मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग की स्टार कास्ट
फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' 2025 की अमेरिकी एक्शन जासूसी फिल्म है। इसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। फिल्म की कहानी एरिक जेंड्रेसन और क्रिस्टोफर ने साथ में लिखी है। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेले एटवेल, विन्ग रैम्स, साइमन पेग, हेनरी कजर्नी और एंजेला बैसेट ने अपनी पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने घर में बुरे फंसे करण, बेटे यश ने पाउट का उड़ाया मजाक; बेटी रूही ने सेल्फी के लिए किया मना