{"_id":"61c33a9283570d109563f871","slug":"oscar-awards-2022-writing-with-fire-reaches-the-next-round-of-academy-awards-tamil-film-kozhangal-out-of-the-oscar-race","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर अवॉर्ड 2022: अकादमी अवॉर्ड्स के अगले राउंड में पहुंची 'राइटिंग विद फायर', तमिल फिल्म 'कूझंगल' ऑस्कर की रेस से बाहर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर अवॉर्ड 2022: अकादमी अवॉर्ड्स के अगले राउंड में पहुंची 'राइटिंग विद फायर', तमिल फिल्म 'कूझंगल' ऑस्कर की रेस से बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राइटिंग विद फायर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने बुधवार को ऑस्कर अवार्ड्स 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट्स किए गए फिल्मों के नाम की घोषणा कर दी है। सामने आई इस लिस्ट में इंडियन डॉक्यूमेंट्री फीचर 'राइटिंग विद फायर' ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री पाने वाली 'कूझंगल' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है।
फिल्म निर्माता विनोथराज पीएस के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म "कूझंगल" ("कंकड़") का 94वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर अवॉर्ड का सफर आज खत्म हो गया है। इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में 15 फिल्में अभी भी टॉप-प्राइज की दौड़ में हैं। इस कैटेगरी में 92 देशों की फिल्मों को शामिल किया गया था। ‘कूझंगल’ एक शराबी पिता और उसके बेटे के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मायके चली गई पत्नी को वापस लाने के लिए पिता के साथ की गई बेटे की यात्रा दिखाई गई है। खास बात यह है कि ये कहानी फिल्म के डायरेक्टर विनोथराज के परिवार में हुई एक असल घटना से प्रेरित है।
2 of 5
राइटिंग विद फायर
- फोटो : सोशल मीडिया
'राइटिंग विद फायर' दलित महिलाओं द्वारा संचालित भारत का एकमात्र समाचार पत्र खबर लहरिया के उदय की कहानी बताता है। इस डॉक्यूमेंट्री के रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने निर्देशित किया है। दोनों ने इसके जरिए डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया है।
3 of 5
ऑस्कर अवार्ड्स 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
जापानी फिल्म 'ड्राइव माई कार', डेनमार्क की 'फ्ली', ईरान की 'ए हीरो' और इटली की 'द हैंड ऑफ गॉड' फीचर फिल्म कैटेगरी में सबसे आगे हैं। 'ग्रेट फ्रीडम' (ऑस्ट्रिया), 'प्लेग्राउंड' (बेल्जियम), 'आई एम योर मैन' (जर्मनी), 'हाइव' (कोसोवो), 'प्रेयर्स फॉर द स्टोलन' (मेक्सिको), 'द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड' (नॉर्वे), 'प्लाजा कैथेड्रल' (पनामा), 'लुनाना: ए याक इन द क्लासरूम' (भूटान), 'कम्पार्टमेंट नंबर 6' (फिनलैंड), 'लैम्ब' (आइसलैंड) और 'द गुड बॉस' (स्पेन) ) भी इसका हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑस्कर अवार्ड्स 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
अकादमी पुरस्कारों के 94वें एडिशन के लिए डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में 15 फिल्में आगे बढ़ी हैं। इस कैटेगरी में 138 फिल्मों को शामिल किया गया है। 'असेंशन', 'अटिका', 'बिली इलिश: द वर्ल्ड्स ए लिटिल ब्लरी', 'फया दयी', 'द फर्स्ट वेव', 'फ्ली', 'इन द सेम ब्रीथ', 'जूलिया ', 'प्रेसिडेंट', 'जुलूस', 'द रेस्क्यू', 'सिंपल एज वॉटर', 'समर ऑफ सोल' और 'द वेलवेट अंडरग्राउंड' इस कैटेगरी की लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऑस्कर अवार्ड्स 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
एकेडमी ने ऑस्कर अवार्ड्स 2022 के लिए 8 कैटेगरी में भी शॉर्टलिस्ट्स की घोषणा की है। जिसमें डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट, मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग, म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर), म्यूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग), एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म, लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म और साउंड एंड विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी भी शामिल है। साल 2022 के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स इवेंट 27 मार्च, 2022 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा। जबकि इसके लिए नामांकन की घोषणा 8 फरवरी, 2022 को की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।