{"_id":"604c688c8ebc3ecbe129700a","slug":"who-is-meghan-markle-all-intresting-facts-about-suits-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं मेगन मर्केल, जिनके एक इंटरव्यू से ब्रिटेन के शाही परिवार में मचा है घमासान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कौन हैं मेगन मर्केल, जिनके एक इंटरव्यू से ब्रिटेन के शाही परिवार में मचा है घमासान
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैसे तो ब्रिटिश राजघराना लगातार चर्चाओं में रहता है लेकिन इस बार जो हो रहा है, वो शाही परिवार के लिए किसी झटके से कम नहीं है। महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने ओप्रा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में शाही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मेगन ने इस इंटरव्यू में बकिंघम पैलेस पर नस्लभेद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है, राजपरिवार में रहने के दौरान उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे। शाही परिवार उनके बेटे आर्ची के रंग को लकर चिंतिंत था।
2 of 8
मेगन मर्केल, थॉमस मर्केल
- फोटो : Social media
ऐसे में सवाल यह उठता कि क्या ब्रिटिश राजघराने से उलट भी मेगन मर्केल की कोई पहचान है। तो जवाब होगा हां। मेगन जानी मानी अमेरिकी अभिनेत्री रह चुकी हैं। मेगन का जन्म 4 अगस्त को साल 1981 में हुआ था। उनकी मां एक समाजसेवी और योग शिक्षक, जबकि पिता एमी अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर हैं। जब मेगन छह साल की थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए। पढ़ाई के दौरान ही मेगन ने अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया।
3 of 8
मेगन मर्केल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक अभिनेत्री के तौर पर मेगन को रेचल जेन के रूप में ज्यादा जाना जाता है। मेगन ने अमेरिकी लीगल ड्रामा सूट्स के सात सीजन में काम किया है। वह रिमेम्बर मी, हॉरिबल बॉसेस, वैन स्पार्क्स फ्लाई, रैंडम एनकाउंटर्स समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में मेगन को काफी संघर्ष करना पड़ा। मेगन बताती हैं, न ही मैं श्वेत रोल के लिए फिट बैठती थी न ही अमेरिकी रोल के लिए। एक वक्त ऐसा था जब मेगन ने किराया भरने के लिए फ्रीलांस टाइप राइटर के तौर पर भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल
- फोटो : PTI
मेगन अपनी बात खुलकर रखने के लिए भी जानी जाती हैं। मेगन ने साल 1992 में हुए दंगों और पुलिस की बर्बरता को लेकर खुलकर बात की थी, जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। मेगन कहती हैं, वह ऐसी महिला नहीं बनना चाहती जो बस पति के पैसों पर ऐश करे, बल्कि वो एक ऐसी महिला बनने की चाह रखती हैं जो खुद कमाए और अपना परिवार चलाए।
विज्ञापन
5 of 8
ट्रेवर एंगलसन के साथ मेगन
- फोटो : ANI
प्रिंस हैरी मेगन के पहले पति नहीं है। मेगन इससे पहले प्रोड्यूसर ट्रेवर एंगलसन से शादी कर चुकी हैं। हालांकि दोनों की शादी केवल दो साल ही चली और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही अंदाज में शादी हो गई। शादी के बाद मेगन ऐसे नियमों में बंध गईं कि वे बिना राजपरिवार की इजाजत के कहीं जा भी नहीं सकती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।