{"_id":"604c400f8ebc3ee97445039f","slug":"after-meghan-markle-oprah-winfrey-interviewed-nick-jonas-wife-priyanka-chopra-about-children-planning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेगन मर्केल के बाद ओपरा विनफ्रे ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा ऐसा सवाल, सोच में पड़ गईं देसी गर्ल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मेगन मर्केल के बाद ओपरा विनफ्रे ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा ऐसा सवाल, सोच में पड़ गईं देसी गर्ल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा ओपरा विनफ्रे
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटिश शाही परिवार की बहू मेगन मर्केल के सनसनीखेज इंटरव्यू के बाद विदेश में नस्लवाद घेरे में आ गया है और इसपर चर्चा होने लगी है। इन सबके बीच अब विदेश में रह रहीं भारतीय मूल की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का एक वीडियो सुर्खियों में हैं, जिसमें वह परिवार बढ़ाने के सवाल पर सोच में पड़ जाती हैं।
2 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी, जिसके बाद उनके साथ वहीं बस गईं। हालांकि उनका भारत से रिश्ता बरकरार है और आना-जाना लगा रहता है। निक जोनस और प्रियंका कई इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग के बारे में बात कर चुके हैं।
3 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
बीते कुछ वक्त पहले निक ने हंसी-मजाक में एक साक्षात्कार में कहा था कि वे ढेर सारे बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। लेकिन इन सबके बीच उनके लिए पत्नी प्रियंका सबसे अहम हैं और उनकी खुशी निक के लिए सर्वोपरि है। वहीं, प्रियंका भी बच्चों को लेकर बात कर चुकी हैं। उनका भी यही कहना है कि निक को बच्चों से बहुत प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : amar ujala
अब भारतीय-अमेरिकन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो देखा जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी फैल रहा है। इसमें वो वही ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं, जिन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल का इंटरव्यू लिया था। ओपरा प्रियंका से अचानक उनके बच्चों के बारे में पूछ देती हैं। वह कहती हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दिन परिवार बढ़ाने जा रहे हैं?
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : instagram
इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा चुप्पी साध लेती हैं और सोच में पड़ जाती हैं। इस वीडियो क्लिप में इतना ही दिखाया गया है, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता पूरा इंटरव्यू देखने के लिए बढ़ गई है। ये साक्षात्कार 20 मार्च को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि अमेरिकन होस्ट ओपरा विनफ्रे ने डचेस ‘ऑफ ससेक्स' मेगन मर्केल का साक्षात्कार लिया था, जिसमें उन्होंने शाही परिवार में अपने बच्चे के साथ हुए रंगभेद का खुलासा किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।