फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nagarjuna: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया करियर, आज साउथ फिल्मों में करते हैं राज; करोडों की है संपत्ति

Fri, 29 Aug 2025 12:57 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 29 Aug 2025 12:57 PM IST
सार

Nagarjuna Birthday: तेलुगु सिनेमा के 'किंग' कहे जाने वाले अभिनेता नागार्जुन आज शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जानिए अभिनेता के बारे में। 

विज्ञापन
Nagarjuna birthday know about his filmi career net worth and personal life
नागार्जुन - फोटो : एक्स

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने फिल्मी दुनिया में अपनी अदाकारी से दर्शकों को मुरीद बनाने का काम किया है। अभिनेता को सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में ही महारत नहीं हासिल है, बल्कि वो एक सफल निर्माता, टीवी होस्ट और समाजसेवी के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। आज 29 अगस्त को नागार्जुन अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर हम जानेंगे अभिनेता के सिनेमाई करियर और उनकी नेटवर्थ के बारे में। चलिए जानते हैं।

Nagarjuna birthday know about his filmi career net worth and personal life
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

चाइल्ड एक्टर के रूप में शुरू किया करियर
29 अगस्त 1959 को चेन्नई में जन्में नागार्जुन ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्टर के रूप में की थी। अभिनेता साल 1961 में 'वेलुगु नीडालु' फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में चाइल्ड एक्टर के रूप में काम किया।

Nagarjuna birthday know about his filmi career net worth and personal life
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

'विक्रम' फिल्म में पहली बार निभाई लीड एक्टर की भूमिका
नागार्जुन ने पहली बार बतौर लीड एक्टर 1986 की फिल्म 'विक्रम' में काम किया। आपको बताते चलें कि यह फिल्म कमल हासन की तमिल फिल्म 'हीरो' की रीमेक थी। इस फिल्म ने उन्हें अच्छी-खासी पहचान दिलाई। इसके बाद अभिनेता ने 'मजनू' और 'जानकी रामुडु' फिल्म में भी अभिनय किया। इन फिल्मों के दम पर अभिनेता सिनेमाई दुनिया में एक चर्चित स्टार बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagarjuna birthday know about his filmi career net worth and personal life
खुदा गवाह - फोटो : IMDB

हिंदी फिल्मों में नागार्जुन ने दिखाया जलवा
नागार्जुन उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में भी जलवा बिखेरने का काम किया है। अभिनेता ने साल 1990 में 'शिवा' की हिंदी रीमेक में अभिनय किया, जो उसी नाम से बनी थी। इस फिल्म को काफी सरहाना मिली थी। इसके बाद एक्टर ने 1992 में 'खुदा गवाह' फिल्म में काम किया, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे। इन फिल्मों के जरिए नागार्जुन हिंदी दर्शकों के दिलों में भी छा गए।

विज्ञापन
Nagarjuna birthday know about his filmi career net worth and personal life
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

नागार्जुन के करियर की शानदार फिल्में
नागार्जुन ने अभी तक के सिनेमाई करियर में जबरदस्त फिल्में की हैं। लेकिन अभिनेता की कुछ शानदार फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने 'शिवा', 'गीतांजलि', 'क्रिमिनल', 'मास', 'ब्रम्हास्त्र पार्ट 1', 'द घोस्ट' जैसी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। नागार्जुन की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म की बात करें, तो 'ब्रम्हास्त्र पार्ट 1' है, जो सबसे पहले नंबर पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed