Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Netflix gets help from Pakistan Bangladesh Aamir Khan son Junaid debut movie Maharaj pushed up in viewing
{"_id":"66866627573d5503c405b31c","slug":"netflix-gets-help-from-pakistan-bangladesh-aamir-khan-son-junaid-debut-movie-maharaj-pushed-up-in-viewing-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Netflix India: ‘महाराज’ की ग्लोबल रैंकिंग का खुला असली राज, नेटफ्लिक्स ने लिया इन मुस्लिम बहुल देशों का सहारा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Netflix India: ‘महाराज’ की ग्लोबल रैंकिंग का खुला असली राज, नेटफ्लिक्स ने लिया इन मुस्लिम बहुल देशों का सहारा
निर्माता, निर्देशक और अभिनेता आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘महाराज’ को एक बेहद दमदार सामाजिक फिल्म माना जा रहा है। फिल्म की तारीफ भी खूब हो रही है। लेकिन, जुनैद खान का नाम दुनिया भर में पहुंचाने के लिए इसे ओटीटी पर प्रसारित होने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स को भारत के दो पड़ोसी देशों की खास मदद मिली है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘महाराज’ को ग्लोबल रैंकिंग में लाने के लिए नेटफ्लिक्स की मार्केटिंग टीम ने इसे पाकिस्तान और बांग्लादेश के सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित किया है और इसी के चलते इन दोनों देशों से इसे व्यूज भी खूब मिल रहे हैं। कुल 14 ऐसे देश हैं जहां ये फिल्म सबसे ज्यादा देखी जा रही है, और ये सब बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश हैं।
नेटफ्लिक्स ने बुधवार की शाम एक बयान जारी कर इस बात पर खुशी जताई की उसकी और यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की साझा कोशिश ‘महाराज’ ने ग्लोबल गैर अंग्रेजी टॉप 10 लिस्ट में 22 देशों में जगह बनाई है। फिल्म ‘महाराज’ को अब तक 53 लाख लोगों द्वारा देखे जाने की बात भी नेटफ्लिक्स ने इसी बयान में जाहिर की है। जुनैद खान, जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म ‘महाराज’ गुजरात हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक हटने के बाद 21 जून को रिलीज हुई, पहले ये फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी।
Junaid Khan: हां, मुझे हरदोई में पुश्तैनी जमीन की मिट्टी चूमने जाना है, ‘महाराज’ की सफलता से गदगद जुनैद खान
3 of 6
महाराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘महाराज’ को भारतीय मीडिया में मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए नेटफ्लिक्स की मार्केटिंग टीम ने कुछ अन्य हथकंडे भी अपनाए हैं। नेटफ्लिक्स की तकनीकी टीम के सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘महाराज’ को ग्लोबल रैंकिंग में टॉप 10 पर लाने के लिए जिन देशों की मदद ली गई, उनमें मुस्लिमों की संख्या काफी ज्यादा है। ये फिल्म इस समय भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है और सूत्र बताते हैं कि इसके लिए नेटफ्लिक्स ने इन देशों में मार्केटिंग के नाम पर मोटी रकम खर्च की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महाराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उल्लेखनीय है कि जिन 22 देशों में फिल्म ‘महाराज’ के नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल होने के बात कही जा रही है, उनमें से 14 देशों में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है। बहरीन, कुवैत, मलयेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाइलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में ये फिल्म खूब देखी जा रही है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव में तो ये फिल्म लगातार नंबर वन पर बनी हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
महाराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘महाराज’ आजादी की पहली लड़ाई से पहले की कहानी है जिसमें तब के बंबई प्रांत में एक वैष्णव संत द्वारा महिलाओं के शारीरिक शोषण के खिलाफ एक गुजराती पत्रकार करसन दास ने आवाज उठाई थी। ‘चरण सेवा’ के नाम पर कुंवारी बालिकाओं और विवाहिताओं के साथ संभोग करने वाले इस संत ने इस पत्रकार को इसके बाद अदालत में मानहानि के मामले में घसीट लिया था। इस मामले में चली लंबी सुनवाई के बाद न सिर्फ करसन दास ये मुकदमा जीते बल्कि अंग्रेज जज की अदालत ने उन्हें इसका मुआवजा भी दिलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।